{"_id":"6a551f017f5c3cdf9400a182","slug":"kerala-youtuber-rajan-joseph-assaulted-outside-adoor-police-station-after-arrest-over-defamatory-videos-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के अदूर थाने के बाहर यूट्यूबर की बेरहमी से कुटाई: मूकदर्शक बनी रही पुलिस, क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल के अदूर थाने के बाहर यूट्यूबर की बेरहमी से कुटाई: मूकदर्शक बनी रही पुलिस, क्या है पूरा मामला?
Mon, 13 Jul 2026 10:53 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, पथानामथिट्टा।
पीटीआई, पथानामथिट्टा।
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:53 PM IST
सार
केरल में कांग्रेस नेता कुंजम्मा के खिलाफ अभद्र वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर राजन जोसेफ की अदूर थाने के बाहर 20 लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जबकि कांग्रेस नेता ने इस कुटाई को यूट्यूबर के कर्मों का स्वाभाविक फल बताया है। क्या है मामला? जानिए...
विज्ञापन
केरल पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केरल के अदूर पुलिस स्टेशन के बाहर एक यूट्यूबर की करीब 20 लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, इस यूट्यूबर को कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य श्रीना देवी कुंजम्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर मानहानि करने वाला वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी यूट्यूबर का नाम राजन जोसेफ है। पुलिस ने उसे शनिवार रात को गिरफ्तार किया था। कुंजम्मा पहले सीपीआई की नेता थीं। यह मारपीट तब हुई जब गिरफ्तारी के बाद जोसेफ को पुलिस गाड़ी से उतारकर थाने ले जाया जा रहा था। तभी भीड़ ने उस पर हमला कर दिया।
पुलिस के सामने ही हो गया बड़ा कांड!
पुलिस के मुताबिक, जैसे ही राजन जोसेफ को पुलिस वाहन से बाहर निकाला गया, करीब 20 अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद भीड़ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव किया और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने के अंदर सुरक्षित पहुंचाया। इस हंगामे को शांत करने और आरोपी को बचाने के चक्कर में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। शक है कि हमला करने वाले लोग यूथ कांग्रेस से जुड़े हुए थे।
यह भी पढ़ें: बंगाल: CM शुभेंदु बोले- कांवड़ियों पर होगी हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा, श्रावण में मंदिरों में भी विशेष व्यवस्था
विज्ञापन
क्या अब जनता खुद करेगी फैसला?
शिकायतकर्ता कांग्रेस नेता कुंजम्मा ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि जो लोग ऐसे वीडियो बनाते हैं, उन्हें जनता के गुस्से का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा वीडियो बनाया गया है, तो यह बिल्कुल स्वाभाविक है कि ऐसे लोग जब अदूर आएंगे, तो उनकी पिटाई हो सकती है। यह सामान्य बात है। इसके पीछे जो कोई भी हो, अगर वे पिटे हैं, तो मैं इसे उनके अपने कर्मों का फल मानती हूं। कुंजम्मा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि इस हमले के पीछे यूथ कांग्रेस या केएसयू के कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि ऐसे दावे करना गलत है।
यूट्यूबर पर क्या-क्या आरोप?
कुंजम्मा का आरोप है कि पिछले साल सितंबर से जोसेफ और सिबी नाम के एक अन्य यूट्यूबर ने उनके खिलाफ करीब 25 वीडियो अपलोड किए थे। ये वीडियो 10 से 15 मिनट के थे, जिनमें उनका चरित्र हनन किया गया था। उन्होंने एक महिला की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का काम किया। कुंजम्मा ने बताया कि जब वह सीपीआई में थीं और उन्होंने अपनी ही पार्टी के एक नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, तब उनके खिलाफ पहला वीडियो डाला गया था। उन्होंने जोसेफ को पहली बार लॉकअप में ही देखा था। उन्होंने सीपीआई(एम) से इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करने को कहा है, क्योंकि स्थानीय सीपीआई(एम) नेता रविवार को आरोपी को जमानत दिलाने थाने पहुंचे थे।