फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala Young woman advocate alleges assault by senior vows legal action to bar his practice

Kerala: महिला वकील ने वरिष्ठ वकील पर लगाया पीटने का आरोप, कानूनी प्रैक्टिस करने पर रोक लगाने की मांग

Wed, 14 May 2025 03:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 14 May 2025 03:25 PM IST
सार

पीड़िता ने दावा किया कि जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने उसके चैंबर पहुंची थी तो बार एसोसिएशन के लोगों ने इसका विरोध किया था। हालांकि बार एसोसिएशन ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
kerala Young woman advocate alleges assault by senior vows legal action to bar his practice
केरल की घटना - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक महिला वकील ने अपने वरिष्ठ वकील पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी वकील के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है और मांग की है कि वरिष्ठ वकील को कानूनी प्रैक्टिस करने से रोका जाए। महिला वकील की पहचान श्यामली के रूप में हुई है। पीड़िता ने पुलिस जांच से संतुष्टि जाहिर की और उम्मीद जताई कि आरोपी वकील बेलिन दास को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पीड़िता ने लगाए ये आरोप
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए श्यामली ने दावा किया कि जब वह पांच मांह की गर्भवती थी, उस वक्त भी आरोपी वकील ने उसे पीटा था। पीड़िता ने कहा कि 'अगर कोई भी सवाल करें तो वह (बेलिन दास) बहुत जल्दी नाराज हो जाते हैं। उन्होंने पहले भी मुझे मारा था, जब मैंने उनके इस व्यवहार पर सवाल उठाए तो उन्होंने मुझे पर फाइलें फेंक दी थी। इस बार भी वे एक बात को लेकर नाराज हो गए और मुझे पीटा।' आरोपी वकील फरार है। पीड़िता ने मांग की कि आरोपी के कानूनी प्रैक्टिस करने पर रोक लगाई जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Union Cabinet: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर में बनेगी भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने दावा किया कि जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने उसके चैंबर पहुंची थी तो बार एसोसिएशन के लोगों ने इसका विरोध किया था। हालांकि बार एसोसिएशन ने इससे इनकार किया है। पीड़िता को चेहरे और आँखों पर चोट आई है। पीड़िता ने बताया कि उसने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से भी आरोपी की शिकायत की है और जल्द ही अदालत में भी शिकायत दर्ज कराएंगी। पीड़िता ने बताया कि कई कानूनी संगठनों ने उसका समर्थन किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed