{"_id":"60d59d988ebc3edfe449bb93","slug":"kerala-women-commission-chairperson-mc-josephine-tenders-her-resignation-after-her-then-you-suffer-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफा: घरेलू हिंसा की पीड़िता से कहा, शिकायत नहीं करोगी तो भुगतो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफा: घरेलू हिंसा की पीड़िता से कहा, शिकायत नहीं करोगी तो भुगतो
Fri, 25 Jun 2021 02:40 PM IST
Tanuja Yadav
एएनआई, तिरुवनंतपुरम
एएनआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:40 PM IST
सार
केरल में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला के साथ अभ्रदता से बात करने के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष एमसी जोसेफीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
केरल महिला आयोग की अध्यक्ष एससी जोसेफीन
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला से बदतमीजी से बात करने और कथित रूप से असंवेदनशील टिप्पणी करने के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष एमसी जोसेफीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने एक शिकायतकर्ता के साथ बातचीत में अंसवेनशील शब्दों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
दरअसलस, घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने आयोग की अध्यक्ष को फोन किया और अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने कहा कि उसका पति और सांस उसे प्रताड़ित करते हैं। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत की है, तो महिला ने जवाब में कहा, नहीं।
विज्ञापन
I didn't say this. There are women who aren't willing to listen to us. We suggest women to file complaint making the case stronger as we can't reach everywhere: MC Josephine, Chairperson, Kerala Women's Commission on her 'then you suffer' remark to domestic violence victim(24.06) pic.twitter.com/flzFtde1YI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 25, 2021
इस पर आयोग की अध्यक्ष ने गुस्स में महिला से कहा कि अगर वो पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं कराएंगी तो तुम्हें भुगतना पड़ेगा। हालांकि महिला आयोग की अध्यक्ष एमसी जोसफीन को बाद में महसूस हुआ कि उन्हें इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर मेरे शबदों से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं खेद व्यक्त करना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पीड़िता से इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए थी।
हालांकि अपनी बात पर सफाई पेश करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कह डाला, कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी कई महिलाएं हमें फोन करती हैं लेकिन हमारी बात ना मानकर शिकायत दर्ज नहीं कराती हैं। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को समझाते हैं कि शिकायत दर्ज करने से मामला और मजबूत हो जाता है।