{"_id":"6200b652d8c6bf26c230e431","slug":"kerala-woman-drugging-husbands-food-for-over-six-years-now-in-bars","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: पति को छह साल से खाने में ड्रग्स मिलाकर दे रही थी पत्नी, अब पहुंची सलाखों में ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: पति को छह साल से खाने में ड्रग्स मिलाकर दे रही थी पत्नी, अब पहुंची सलाखों में
Mon, 07 Feb 2022 11:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोट्टायम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोट्टायम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:34 AM IST
सार
पत्नी ने बयान में कहा है कि उसे शंका थी कि पति उसे अपनी संपत्ति में से कुछ भी नहीं देगा और सारी संपत्ति भाइयों व अन्य परिजनों को दे देगा, इसलिए वह यह हरकत करती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के कोट्टायम जिले में पत्नी द्वारा पति को बीते छह सालों से खाने में ड्रग्स दिए जाने का मामला सामने आया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह मामला कोट्टायम के पाला कस्बे का है। आरोपी आशा सुरेश (36) के खिलाफ उसके पति सतीश (38) ने केस दर्ज कराया है। पति का आरोप है कि आशा उसे खाने में मादक पदार्थ मिलाकर दे रही थी।
विज्ञापन
पाला में रहने वाले इस दंपति की शादी 2006 में हुई थी। शुरुआत में पति अपने कारोबार को लेकर संघर्षरत रहा। इसके बाद उसने आइसक्रीम उद्योग में प्रवेश किया। इसके बाद 2012 में उसने पलक्कड में खुद का मकान खरीद लिया।शिकायत के अनुसार इसके बाद आशा उससे छोटी छोटी-बातों पर झगड़ा करने लगी। जैसे-जैसे समय बीतता गया सतीश ने पाया कि वह कमजोर होता जा रहा है। उसने डॉक्टर को दिखाया तो उसने कहा कि शुगर कम होने के कारण ऐसा हो सकता है। दवाएं लेने के बाद भी उसकी सेहत ठीक नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके बाद सितंबर 2021 में सतीश ने घर का भोजन करना बंद कर दिया, इसके बाद उसकी हालत सुधरने लगी। इस पर उसे पत्नी पर शंका हुई। इसके बाद उसने अपने मित्र से कहा कि वह यह पता लगाए कि क्या आशा उसके खाने में कोई ड्रग डाल रही है। मित्र ने जब आशा से संपर्क किया तो उसने ड्रग मिलाने की बात कबूल ली। यहां तक कि उसने व्हाट्स एप पर उस ड्रग की तस्वीर भी उसे भेज दी, जो वह पति के खाने में मिला रही थी। सतीश ने अपने घर के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को जांच के लिए सौंपे हैं।
इसलिए करती थी यह हरकत
पुलिस ने बताया कि आशा पति सतीश के पीने के पानी की बोतल में भी ड्रग मिलाती थी। उसने अपने बयान में कहा है कि उसे शंका थी कि पति उसे अपनी संपत्ति में से कुछ भी नहीं देगा और सारी संपत्ति भाइयों व अन्य परिजनों को दे देगा, इसलिए वह यह हरकत करती थी। पुलिस मामले की आगे पड़ताल कर रही है।