फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Woman Dies After Eating Kuzhimanthi health Minister Orders Probe

Kerala: ऑनलाइन बिरयानी मंगवाई, खाने के बाद 20 साल की लड़की की मौत; स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Sat, 07 Jan 2023 05:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 05:01 PM IST
सार

पुलिस ने कहा, कासरगोड के पास पेरुम्बला की अंजू श्रीपार्वती (20 वर्षीय) ने 31 दिसंबर को रोमानिया नामक एक रेस्तरां से ऑनलाइन कुझीमंथी खरीदी थी और तबसे उसका इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
Kerala Woman Dies After Eating Kuzhimanthi health Minister Orders Probe
कुझीमथी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कासरगोड के एक स्थानीय होटल में कथित तौर पर खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) के कारण एक बीस वर्षीय लड़की की मौत हो गई। उसने कथित तौर पर ऑनलाइन खाना मंगवाया था। उसके बाद से वह बीमार चल रही थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने कहा, कासरगोड के पास पेरुम्बला की अंजू श्रीपार्वती (20 वर्षीय) ने 31 दिसंबर को रोमानिया नामक एक रेस्तरां से ऑनलाइन कुझीमंथी (बिरयानी) खरीदी थी और तबसे उसका इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अंजू के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार की सुबह लड़की की मौत हो गई। फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां से उसे कर्नाटक के मंगलुरू के दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

इस बीच, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जॉर्ज ने संवाददाताओं से कहा, खाद्य सुरक्षा आयुक्त को घटना के संबंध में एक रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम घटना और लड़की को दिए गए उपचार की जांच कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि फूड पॉइजनिंग के आरोपी होटलों का लाइसेंस फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट (एमएसएसए) के तहत रद्द कर दिया जाएगा। इसी हफ्ते की शुरुआत में कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में एक नर्स की भी कोझिकोड में विषाक्त भोजन खाना खाने के बाद मौत हो गई थी। 


हिरासत में लिए गए तीन लोग
पुलिस ने कहा, होटल के मालिक सहित तीन लोगों को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया है। कासरगोड पुसि ने कहा कि क्षेत्र में आक्रोशित प्रदर्शनकारियों से बचाने क लिए तीनों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। इस बीच, मेलपरम्बा पुलिस ने कहा कि वे आगे की कार्रवाई के लिए महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed