फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Wayanad Lok Sabha Bypolls Priyanka Gandhi Vadra CM Pinarayi Vijayan BJP LDF news and updates

Kerala: 'उन्होंने वायनाड के लिए किया क्या है?' केरल सीएम विजयन पर प्रियंका गांधी वाड्रा का वार, जानें मामला

Sun, 10 Nov 2024 07:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 10 Nov 2024 07:16 PM IST
सार

प्रियंका ने भाजपा पर आदिवासियों के अधिकार और उनकी जमीन छीनने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा की राजनीति बांटने और नकारात्मकता पर आधारित है।

विज्ञापन
Kerala Wayanad Lok Sabha Bypolls Priyanka Gandhi Vadra CM Pinarayi Vijayan BJP LDF news and updates
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के वायनाड में लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कलपेट्टा और कंबालाक्कड़ में प्रचार अभियान चलाया। यहां प्रियंका ने विपक्षी भाजपा और लेफ्ट गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने एलडीएफ और मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के उस बयान पर हमला बोला, जिसमें सीएम ने कहा था कि प्रियंका जमात-ए-इस्लामी के समर्थन से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वाम दल को उन मुद्दों पर बात करनी चाहिए, जो लोगों को प्रभावित करते हैं। 
विज्ञापन


क्या बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा?
प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां प्रचार के दौरान कहा, "उन्हें (विजयन को) विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने वायनाड के लिए क्या किया है? उन्हें इसके बारे में बात करनी चाहिए? इसलिए मुझे वाकई लगता है कि चुनाव उन मुद्दों पर होने चाहिए जो लोगों को प्रभावित करते हैं।"
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
प्रियंका ने भाजपा पर आदिवासियों के अधिकार और उनकी जमीन छीनने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा की राजनीति बांटने और नकारात्मकता पर आधारित है, जो कि सिर्फ बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाती है जिस वजह से भारत में किसान पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थे पिनरई विजयन?
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और केरल सीएम विजयन ने गुरुवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा जमात-ए-इस्लामी के समर्थन से वायनाड लोकसभा उपचुनाव लड़ रही हैं। विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि वायनाड उपचुनाव से ‘‘कांग्रेस पार्टी के धर्मनिरपेक्ष नकाब का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी जमात-ए-इस्लामी की मदद से उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। तो वास्तव में कांग्रेस का रुख क्या है? हमारा देश जमात-ए-इस्लामी से अनभिज्ञ नहीं है। क्या इस संगठन की विचारधारा लोकतांत्रिक मूल्यों से मेल खाती है?’’ विजयन ने आरोप लगाया कि यह संगठन देश या उसके लोकतंत्र का सम्मान नहीं करता और देश के शासन की संरचना की अवहेलना करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed