फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala wayanad landslide cm p vijayan said focus on rehablitation project praise rescue teams efforts

Kerala: तबाही के बाद पुनर्वास पर फोकस, सीएम बोले- वायनाड को पैरों पर खड़ा करने के लिए केरल एकजुट

Sat, 03 Aug 2024 02:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 Aug 2024 02:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि 67 शव ऐसे हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पंचायतों को शवों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी दी गई है। शवों को सर्व धर्म प्रार्थनाओं के बीच दफनाया जाएगा।

विज्ञापन
kerala wayanad landslide cm p vijayan said focus on rehablitation project praise rescue teams efforts
पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन को लेकर सीएम पिनारई विजयन ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित वायनाड में राहत और बचाव कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। शुरुआती चरण में सभी को सुरक्षित स्थान पर लाने पर फोकस किया गया था। बचाव टीम ने अपनी जान की परवाह न किए बगैर काम किया और मुश्किल परिस्थितियों में भी लोगों को बचाया। 
विज्ञापन


'वायनाड को फिर से खड़ा करने के लिए केरलवासी एकजुट'
मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि हमने अभी तक 148 शव बरामद किए हैं। 10,042 लोग 93 राहत कैंपों में रह रहे हैं। अभी भी चलियार नदी और भूस्खलन प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान चल रहा है। रेस्क्यू अभियान में 1,419 लोग लगे हुए हैं। ड्रोन आधारित रडार जल्द ही तैनात किए जाएंगे। वायनाड को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए केरल के लोग एकजुट हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि 67 शव ऐसे हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पंचायतों को शवों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी दी गई है। शवों को सर्व धर्म प्रार्थनाओं के बीच दफनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में लगे लोगों की तारीफ की और कहा कि पुल निर्माण के बाद बचाव कार्यों में तेजी आई।
विज्ञापन


पुनर्वास पर सरकार का फोकस
सीएम ने विस्थापितों को पुनर्वास पर कहा कि 'पुनर्वास कार्यक्रम प्रभावी तरीके से होना चाहिए। पूरे रिहायशी इलाके के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। पुनर्वास का काम तेजी से किया जाएगा।' वेल्लारमाला स्कूल के भूस्खलन में तबाह होने पर सीएम ने कहा कि 'बच्चों की शिक्षा को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और उन्हें शिक्षा का विकल्प दिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी इलाके के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैंकड़ों लोग घायल हैं। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ ही स्थानीय पुलिस भी राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed