{"_id":"69bfbf0b1870fd9b5b0d8fa7","slug":"kerala-two-us-tourists-booked-for-flying-drone-near-coast-guard-hq-in-kochi-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kochi: दो अमेरिकी पर्यटकों पर केस दर्ज, कोस्ट गार्ड मुख्यालय के पास उड़ा रहे थे ड्रोन; चेतावनी के बाद छोड़े गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kochi: दो अमेरिकी पर्यटकों पर केस दर्ज, कोस्ट गार्ड मुख्यालय के पास उड़ा रहे थे ड्रोन; चेतावनी के बाद छोड़े गए
Sun, 22 Mar 2026 03:36 PM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Pavan
Updated Sun, 22 Mar 2026 03:36 PM IST
सार
केरल के कोच्चि में दो अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों अमेरिकी नागरिकों पर प्रतिबंधित इलाके में ड्रोन उड़ाकर वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है। उन पर एयरक्राफ्ट एक्ट और ड्रोन नियमों के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
भारतीय कोस्ट गार्ड मुख्यालय
- फोटो : facebook.com/photo
विस्तार
केरल के कोच्चि से एक अहम मामला सामने आया है, जहां सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर दो अमेरिकी पर्यटकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल, फोर्ट कोच्चि इलाके में स्थित कोस्ट गार्ड मुख्यालय के पास ड्रोन उड़ाना सख्त मना है, क्योंकि यह इलाका 'रेड जोन में आता है और यहां नौसेना व तटरक्षक बल की महत्वपूर्ण गतिविधियां होती हैं।
यह भी पढ़ें - West Asia Crisis: ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी एलपीजी जहाज मंगलूरू पोर्ट पहुंचा, आपूर्ति में भारत को बड़ी राहत
ड्रोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे अमेरिकी नागरिक
पुलिस के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया से आए दो पर्यटक, केटी मिशेल फेल्प्स और क्रिस्टोफर रॉस हार्वे, शनिवार सुबह इस प्रतिबंधित इलाके में ड्रोन उड़ाकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद टूरिज्म पुलिस की नजर उन पर पड़ी और दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। जांच में सामने आया कि दोनों पर्यटक के तौर पर घूमने आए थे और संभवतः उन्हें इस इलाके में ड्रोन उड़ाने पर लगे प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाता है।
विज्ञापन
एयरक्राफ्ट एक्ट और ड्रोन नियमों के तहत केस दर्ज
पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, एयरक्राफ्ट एक्ट और ड्रोन नियमों के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही उनका ड्रोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल, दोनों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन उन्हें आगे की जांच के लिए पुलिस के सामने पेश होना होगा।
यह भी पढ़ें - Assam: असम में TMC की दूसरी लिस्ट जारी, कांग्रेस के बागी विधायक को भी दिया टिकट; जानें किसे कहां से मिला टिकट
गौरतलब है कि फोर्ट कोच्चि एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां कई बार पर्यटक अनजाने में नियम तोड़ देते हैं। लेकिन सुरक्षा एजेंसियां बार-बार यह चेतावनी देती हैं कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन उड़ाना कानूनन अपराध है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन