फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam assembly election 2026 tmc second list candidates sherman ali ahmed mandia seat

Assam: असम में TMC की दूसरी लिस्ट जारी, कांग्रेस के बागी विधायक को भी दिया टिकट; जानें किसे कहां से मिला टिकट

Sun, 22 Mar 2026 02:07 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 22 Mar 2026 02:07 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कांग्रेस के बागी विधायक शेरमन अली अहमद को मंडिया से टिकट दिया है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुलू अहमद का नाम वापस ले लिया गया है। 

विज्ञापन
assam assembly election 2026 tmc second list candidates sherman ali ahmed mandia seat
टीएमसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने कांग्रेस के विधायक शेरमन अली अहमद को मंडिया सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही टीएमसी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुलू अहमद का नाम वापस ले लिया है। दुलू अहमद को चमारिया सीट से टिकट मिला था।
विज्ञापन


अब तक 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित
अब तक टीएमसी ने कुल 17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पहली सूची में 11 नाम थे। इसमें शेरमन अली अहमद का मामला काफी चर्चा में है। वह कांग्रेस से विधायक रहे हैं, लेकिन अनुशासनहीनता के कारण उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इस महीने की शुरुआत में वह राइजोर दल में शामिल हुए थे। राइजोर दल विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है। जब राइजोर दल ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तो वह टीएमसी में शामिल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल: कांग्रेस का पुराना गढ़ कैसे बना ममता बनर्जी का अभेद्य किला, जानें कैसा है भवानीपुर की हॉट सीट का इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी सची में कौन-कौन शामिल?
दूसरी सूची में शामिल अन्य नाम इस प्रकार हैं: हाजो से सुआलकुची से रोजी अहमद, गुवाहाटी सेंट्रल से अभिजीत मजूमदार, चबुआ-लाहोवाल से इनुस कुमार कंदन, मरियानी से परेश बोरा, करीमगंज उत्तर से परिमल रंजन रॉय और करीमगंज दक्षिण से अजीज अहमद खान को टिकट मिला है। पहली सूची में पार्टी ने उदंगश्री नरजारी (कोकराझार), मोमिनुल इस्लाम (बिलासीपारा), कौशिक रंजन दास (अभयापुरी), कल्याणी कलिता (बजाली), राजन चौहान (गोरेश्वर), हरे कृष्ण डेका (मंगलदाई), फजीउर रहमान लस्कर (काटीगोरा) और शाहजहाँ लस्कर (सोनाई) जैसे नामों की घोषणा की थी।


असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। टीएमसी इस बार असम में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

कर्नाटक उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
दूसरी तरफ, कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दो उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। बागलकोट सीट से उमेश मेटी चुनाव लड़ेंगे। वहीं दावणगेरे दक्षिण सीट से समर्थ मल्लिकार्जुन को प्रत्याशी बनाया गया है। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 22 मार्च 2026 को यह आधिकारिक सूची जारी की। इन घोषणाओं के बाद दोनों दोनों क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed