{"_id":"5f79547eb3e24b51d4292969","slug":"kerala-two-naval-officers-killed-in-glider-crash-in-kochi-who-took-off-from-ins-garuda","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: कोच्चि में ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसेना अधिकारियों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: कोच्चि में ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसेना अधिकारियों की मौत
Sun, 04 Oct 2020 10:21 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
केरल के कोच्चि जिले में रविवार सुबह थोप्पुम्पदी पुल के पास एक ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई। नौसेना द्वारा एक बयान में कहा गया है कि वे नियमित प्रशिक्षण के लिए आईएनएस गरुड़ से रवाना हुए और सुबह लगभग 7 बजे ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
ग्लाइडर से उड़ान भरने वाले दोनों अधिकारियों की पहचान उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट राजीव झा (39) और बिहार के पेटी अधिकारी (इलेक्ट्रिकल एयर) सुनील कुमार (29) के रूप में की गई है। उन्हें डॉक्टरों द्वारा आईएनएचएस संजीवनी में मृत घोषित कर दिया गया। दक्षिणी नौसेना कमान ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Kerala: Lt Rajeev Jha and Petty Officer Sunil Kumar, onboard a naval power glider, lost their lives after it crashed near Thoppumpady bridge near naval base this morning. It was on routine training sortie & took off from INS Garuda. Southern Naval Command orders Board of Inquiry. pic.twitter.com/pCDuoN5GLi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 4, 2020