{"_id":"657cf406507587fe8609d885","slug":"kerala-two-lakh-women-will-gather-in-stree-shakti-samagam-pm-will-address-meeting-will-be-held-on-january-2-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: स्त्री शक्ति समागम में जुटेंगी दो लाख महिलाएं, पीएम करेंगे संबोधित, दो जनवरी को होगी सभा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: स्त्री शक्ति समागम में जुटेंगी दो लाख महिलाएं, पीएम करेंगे संबोधित, दो जनवरी को होगी सभा
Sat, 16 Dec 2023 06:19 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 16 Dec 2023 06:19 AM IST
सार
सुरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा कि विधेयक के ऐतिहासिक रूप से पारित होने के बाद न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनवरी को केरल में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी दो लाख महिलाओं की एक सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन ने शुक्रवार को कहा कि स्त्री शक्ति समागम संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक को सफलतापूर्वक पारित करने के लिए पीएम मोदी को बधाई देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर है पहला कार्यक्रम
सुरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा कि विधेयक के ऐतिहासिक रूप से पारित होने के बाद न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, मनरेगा और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पृष्ठभूमि की महिलाएं यहां थेक्किनकाडु मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
दो लाख महिलाएं होंगी शामिल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि इसमें दो लाख महिलाएं शामिल होंगी और दक्षिणी राज्य में किसी अन्य राजनीतिक दल ने महिलाओं की इतनी व्यापक मौजूदगी वाले कार्यक्रम का आयोजन कभी नहीं किया है। एक सवाल के जवाब में सुरेंद्रन ने कहा, केरल यात्रा के दौरान पीएम केवल इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।