फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala top in Development, Uttar Pradesh and Bihar ranks poor

विकास लक्ष्यों में केरल शीर्ष पर, उत्तर प्रदेश व बिहार फिसड्डी

Sat, 22 Dec 2018 03:53 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 22 Dec 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
Kerala top in Development, Uttar Pradesh and Bihar ranks poor
नीति आयोग

सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने शुक्रवार को देश के सभी राज्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र के स्थायी विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर आधारित सूची जारी की। इसमें केरल, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ व पुडूचेरी आगे रहे, जबकि सबसे नीचे उत्तर प्रदेश, बिहार और असम हैं। 

विज्ञापन


एसडीजी को 193 देशों ने यूएन जनरल एसेंबली समिट में सितंबर, 2015 में अपनाया था। इसमें 17 लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जो सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण से जुड़े हैं। विश्व को बेहतर बनाने के लिए इन्हें 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत में यह लक्ष्य जनवरी, 2016 से प्रभाव में आए थे। ऊंचा स्थान प्राप्त करने वाले राज्यों में सबसे ऊपर केरल है, जिसने स्वास्थ्य, लिंग अनुपात समानता, गुणवत्तापरक शिक्षा और भूखे लोगों की संख्या घटाने में बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश ने स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता समेत अन्य पहलुओं पर कदम उठाए, जबकि तमिलनाडु ने गरीबी घटाने, स्वच्छ ऊर्जा उपयोग जैसे पहलुओं पर बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि विश्व बिना भारत के एसडीजी को हासिल नहीं कर सकता है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला, ग्राम ज्योति योजना समेत कई अन्य योजनाएं राष्ट्र हित के लिए हैं, जिनमें बेहतर प्रदर्शन कर एसडीजी के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास लक्ष्यों में हिमाचल प्रदेश आगे, उत्तर प्रदेश पीछे

केंद्र सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने शुक्त्रस्वार को समूचे देश के राज्यों का संयुक्त राष्ट्र के स्थायी विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर बेसलाइन सूची जारी की। इसमें हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ तथा पॉन्डीचेरी आगे रहे। जबकि सबसे नीचे उत्तर प्रदेश, बिहार और असम हैं। 
एसडीजी को 193 देशों ने यूएन जनरल एसेंबली समिट में सितंबर, 20115 में अपनाया था। 

इसमें 17 लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जो सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण से जुड़े हैं और विश्व को बेहतर बनाने के लिए इन्हें 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत में यह लक्ष्य जनवरी, 2016 से प्रभाव में आए थे। ऊपरी स्थान प्राप्त करने वाले राज्यों में सबसे ऊपर केरल है जिसने स्वास्थ्य, लिंगानुपात समानता, गुणवत्तापरक शिक्षा और भूखे लोगों की संख्या घटाने में बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि हिमाचल ने स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता समेत अन्य पहलुओं पर कदम उठाए और तमिलनाडु ने गरीबी घटाने, स्वच्छ उर्जा उपयोग जैसे पहलुओं पर बेहतर प्रदर्शन किया।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि विश्व बिना भारत के एसडीजी को हासिल नहीं कर सकता है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला, ग्राम ज्योति योजना और अन्य राष्ट्र हित के लिए हैं जिनमें बेहतर प्रदर्शन कर एसडीजी के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। गौरतलब है कि इन लक्ष्यों में उत्तर प्रदेश और बिहार के अन्य राज्यों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed