{"_id":"5e9bcbbf8ebc3e76ab744dd8","slug":"kerala-to-convert-at-least-2-000-houseboats-into-isolation-wards-in-view-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: 2000 हाउसबोटों को आइसोलेशन वार्ड में बदल रही केरल सरकार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: 2000 हाउसबोटों को आइसोलेशन वार्ड में बदल रही केरल सरकार
Sun, 19 Apr 2020 09:25 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
हाउसबोट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए केरल सरकार ने दो हजार हाउसबोटों (नाव में बने घर) को आइसोलेशन वार्ड में बदलने का एलान किया है। केरल के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि वे राज्य के हाउसबोटों को कोविड-19 के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड में बदल रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य लोक निर्माण विभाग मंत्री जी सुधाकरन ने कहा कि हाउसबोटों में कम से कम 2,000 वार्ड बनाने के लिए काम जारी है। सुधाकरन ने कहा, नाव मालिक जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं और ये वार्ड अप्रैल के अंत तक तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
जिले में 700 लाइसेंस प्राप्त हाउसबोट हैं और कुछ छह कमरों वाली डबल डेकर नौकाएं हैं। फिल्म उद्योग और कुछ व्यापारियों के भी कुट्टनाड में अपने हाउसबोट हैं। बता दें कि कुछ पश्चिम एशियाई राष्ट्र उन देशों पर गंभीर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहे हैं जो अपने नागरिकों को वापस बुलाने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात ने भी इस संबंध में चेतावनी जारी की है। यूएई में 30 लाख भारतीयों में कम से कम एक-तिहाई केरल के रहने वाले हैं इसलिए राज्य सरकार मई के पहले सप्ताह तक दो लाख बिस्तर तैयार करना चाहती है।
केरल हाउसबोट के महासचिव ने कहा कि हम अपनी नौकाओं को सरकार को सौंपकर खुश हैं। अधिकांश नौकाएं बंद हैं क्योंकि पिछले दो महीनों में कोई पर्यटन गतिविधियां नहीं हुई हैं और आने वाले महीनों में भी हमें व्यापार में कोई सुधार होने की उम्मीद नहीं है। अपनी नौकाओं को सौंपकर हम वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में शामिल हो रहे हैं।