फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala Thrissur Pooram disruption case cm order three tier reinvestigation dgp probe adgp

Kerala: त्रिशूर पूरम उत्सव में व्यवधान की त्रि-स्तरीय जांच के निर्देश, एडीजीपी की रिपोर्ट की जांच करेंगे DGP

Thu, 03 Oct 2024 02:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 03 Oct 2024 02:08 PM IST
सार

गुरुवार को केरल सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें जांच को मंजूरी दी गई। इस बैठक में एडीजीपी की जांच रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
kerala Thrissur Pooram disruption case cm order three tier reinvestigation dgp probe adgp
पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

त्रिशूर पूरम उत्सव में व्यवधान पैदा करने की कोशिश मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को केरल सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें जांच को मंजूरी दी गई। इस बैठक में एडीजीपी की जांच रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। दरअसल मामले की जांच करने वाले एडीजीपी अजित कुमार पर भी साजिश का हिस्सा होने के आरोप लग रहे हैं। यही वजह है कि अब एडीजीपी की जांच रिपोर्ट की जांच डीजीपी द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन


एडीजीपी की रिपोर्ट पर उठे सवाल
केरल में त्रिशूर पूरम उत्सव के दौरान अत्यधिक पुलिस प्रतिबंधों के चलते उत्सव में व्यवधान उत्पन्न हुआ था। जिससे उत्सव में शामिल हुए श्रद्धालु काफी निराश हुए थे। यही वजह है कि सरकार ने इसकी जांच के निर्देश दिए थे। सीपीएम समर्थित निर्दलीय विधायक पीवी अनवर ने आरोप लगाया था कि त्रिशूर में लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के लिए एडीजीपी पर प्रसिद्ध मंदिर उत्सव में व्यवधान पैदा करने की साजिश रची थी। हालिया लोकसभा चुनाव में त्रिशूर लोकसभा सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है। अप्रैल में इसकी जांच के आदेश दिए गए थे। जिस पर विपक्षी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। जांच रिपोर्ट के प्रति नाराजगी को देखते हुए ही सरकार ने एडीजीपी की रिपोर्ट की जांच डीजीपी से कराने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


त्रिशूर पूरम मामले में कथित साजिश की बात की जांच क्राइम ब्रांच के एडीजीपी एच वेंकटेश के नेतृत्व में स्पेशन इन्वेस्टिगेशन टीम करेगी। वहीं खुफिया विभाग के एडीजीपी मनोज अब्राहम इस बात की जांच करेंगे कि उत्सव के दौरान पुलिस के इंतजामों में कोई कथित लापरवाही थी या नहीं। वहीं डीजीपी एस दरवेश साहिब एडीजीपी अजीत कुमार की रिपोर्ट में कथित खामियों की जांच करेंगे। सरकार ने अजीत कुमार के कथित तौर पर आरएसएस नेताओं से मुलाकात की भी जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed