फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Thalassery Police has issued prohibitory orders till December 6 to maintain law and order in the area, stops BJPs rally

केरल : थालास्सेरी पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह दिसंबर तक इलाके में आने पर लगाई रोक, धारा 144 लागू

Sat, 04 Dec 2021 12:53 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 04 Dec 2021 12:53 AM IST
सार

केरल में कन्नूर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर थालास्सेरी पुलिस थाने की सीमा के भीतर न आने के आदेश जारी किए। पुलिस ने भाजपा और संघ परिवार के अन्य संगठनों द्वारा निकाली जा रही रैली पर रोक लगा दी। यह कार्रवाई संभावित हिंसा और झड़पों की खुफिया रिपोर्टों के बाद की गई। 

विज्ञापन
Kerala: Thalassery Police has issued prohibitory orders till December 6 to maintain law and order in the area, stops BJPs rally
केरल पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

केरल में कन्नूर के जिला कलेक्टर एस. चंद्रशेखर ने शुक्रवार को इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर थालास्सेरी पुलिस थाने की सीमा के भीतर न आने के आदेश जारी किए। साथ ही थालास्सेरी पुलिस ने भाजपा और संघ परिवार के अन्य संगठनों द्वारा निकाली जा रही रैली पर रोक लगा दी।

विज्ञापन


जिले में धारा 144 लागू, दुकानें बंद
थालास्सेरी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई संभावित हिंसा और झड़पों की खुफिया रिपोर्टों के बाद की गई। सीमा के भीतर न आने के आदेश जारी होने के बाद थालास्सेरी में दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे। कलेक्टर एस. चंद्रशेखर ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक प्रभावी आदेश जारी करते हुए थाना सीमा के भीतर अवैध रूप से इकट्ठा होने, हथियारों के साथ यात्रा करने, भड़काऊ नारे लगाने, किसी भी तरह के प्रदर्शन और सभा पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


भाजपा और संघ परिवार संगठनों ने विरोध रैली निकालने का किया था फैसला 
भाजपा और संघ परिवार के अन्य संगठनों ने शुक्रवार को थालास्सेरी में एक बड़ी विरोध रैली निकालने का फैसला किया था। हालांकि, झड़प और हिंसा की संभावनाओं को देखते हुए कलेक्टर ने प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन सीमा के भीतर न आने के आदेश जारी करने के बावजूद भाजपा और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष एन. हरिदास के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कन्नूर जिला पुलिस प्रमुख आर. इलांगो के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी ने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। केटी के दौरान आयोजित रैली के बाद से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।


1 दिसंबर को थालास्सेरी में भाजपा द्वारा जयकृष्णन स्मारक मार्च निकाला गया था। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने भड़काऊ नारे लगाए। इसके बाद एसडीपीआई और इंडियन यूनियन ऑफ मुस्लिम लीग सहित संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed