फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala Suspended Congress MLA Rahul Mamkootathil booked for physical assault

Kerala: दुष्कर्म मामले में फंसे निलंबित विधायक राहुल ममकुटाथिल के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 28 Nov 2025 11:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Nov 2025 11:38 AM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गुरुवार शाम तक ममकुटाथिल कनाडी इलाके में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार में जुटे थे, लेकिन शाम 4 बजे के बाद से उन्हें नहीं देखा गया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने बीती 25 अगस्त को ममकुटाथिल को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
kerala Suspended Congress MLA Rahul Mamkootathil booked for physical assault
राहुल ममकुटाथिल - फोटो : इंस्टाग्राम/राहुल ममकुटाथिल

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपों में फंसे केरल कांग्रेस के निलंबित विधायक राहुल ममकुटाथिल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तिरुवनंतपुरम के वलियामाला पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले गुरुवार को पीड़िता ने मुख्यमंत्री पी विजयन से मुलाकात कर अपनी शिकायत दी थी। इसके बाद गुरुवार रात में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और शुक्रवार सुबह मामला दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन


बीएनएस की धाराओं में दर्ज किया गया मामला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ममकुटाथिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दुष्कर्म, जबरन गर्भपात, शारीरिक शोषण, अवैध तरीके से पीछा करना और धमकाने के मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। ममकुटाथिल के दोस्त जोबी जोसेफ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जोबी पर ही पीड़िता को गर्भपात की दवाई देने का आरोप है। तिरुवनंतपुरम सिटी पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में एक टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस तिरुवनंतपुरम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज कराएगी। 
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद से विधायक फरार
डॉक्टरों की एक टीम भी पीड़िता की मेडिकल जांच करेगी। वहीं पलक्कड़ से कांग्रेस के निलंबित विधायक राहुल ममकुटाथिल मामला दर्ज होने के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि विधायक से संपर्क की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गुरुवार शाम तक ममकुटाथिल कनाडी इलाके में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार में जुटे थे, लेकिन शाम 4 बजे के बाद से उन्हें नहीं देखा गया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने बीती 25 अगस्त को ममकुटाथिल को पार्टी से निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Interview: 'आतंकवाद का धर्म से कोई संबंध नहीं, यह भ्रम अब टूटा', दिल्ली धमाकों पर राम माधव का बड़ा बयान

कई अन्य महिलाओं ने भी लगाए आरोप
ममकुटाथिल केरल यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे, लेकिन दुष्कर्म के आरोपों और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद ममकुटाथिल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल ममकुटाथिल के खिलाफ कई अन्य महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने भी दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed