Kerala Suicide: शख्स ने पहले मां का गला घोंटा, फिर खुद को मार डाला; थोड़ी देर बाद चलती मिलीं महिला की सांसें
बताया गया कि शुक्रवार को कथित तौर पर दोनों ने ज्यादा गोलियां खा लीं। उसके बाद रंजीत ने अपनी मां का शॉल से गला घोंटने की कोशिश की। बाद में उसे लगा कि उसकी मां मर चुकी है, इसलिए उसने खुद को फांसी लगा ली। हालांकि, महिला बच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले अपनी मां को जान से मारने की कोशिश की और फिर खुद भी फंदे पर लटककर जान दे दी। दरअसल, शख्स को लगा कि उसकी मां मर चुकी है। इसके बाद उसने खुद को भी मारने की योजना बनाई। हालांकि, उसकी मांग की सांसें चल रही थी, पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- 'जनता जातिवादी नहीं होती, बल्कि नेता होते हैं', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बेबाक बोल
क्या है मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के कोल्लम में 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बीमार मां को मारने की कोशिश करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसने आर्थिक उलझन की वजह से यह खौफनाक कदम उठाया। शख्स की पहचान एलामाडु निवासी रंजीत के रूप में हुई है। उसकी मां 58 साल की थी और उनका नाम सुजाता बताया जा रहा है। रंजीत ने कथित तौर पर वित्तीय संकट और बिगड़ती सेहत के कारण एक साथ मरने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- कौन था सैयद सालार मसूद गाजी: जिसकी याद में रखे जाने वाले संभल मेले पर उठा विवाद, क्या है वजह? जानें सबकुछ
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
बताया गया कि शुक्रवार को कथित तौर पर दोनों ने ज्यादा गोलियां खा लीं। उसके बाद रंजीत ने अपनी मां का शॉल से गला घोंटने की कोशिश की। बाद में उसे लगा कि उसकी मां मर चुकी है, इसलिए उसने खुद को फांसी लगा ली। हालांकि, महिला बच गई।
यह भी पढ़ें- बंगलूरू में भारी बारिश का कहर, 30 से ज्यादा पेड़ धराशायी; तीन साल की मासूम की मौत
कैसे खुला मामला?
अगली सुबह केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के अधिकारी लंबित बिजली बिल की जांच करने पहुंचे। यहां टीम ने महिला की हालत गंभीर पाई। महिला मदद की गुहार लगा रहा थी और पीने के लिए पानी मांग रही थी। उसकी चीख सुनकर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सूचित किया। इसके पुलिस को सूचना दी गई। फिर महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उनका कोई अन्य रिश्तेदार नहीं था।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.