{"_id":"67df6ea333398880a6077727","slug":"karnataka-heavy-rain-alert-3-year-old-girl-died-after-a-tree-fell-on-her-amid-heavy-rain-in-bengaluru-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बंगलूरू ग्रामीण में उत्सव के दौरान 100 फीट का रथ गिरा, एक की मौत; शहर में भारी बारिश बनी संकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बंगलूरू ग्रामीण में उत्सव के दौरान 100 फीट का रथ गिरा, एक की मौत; शहर में भारी बारिश बनी संकट
Sun, 23 Mar 2025 07:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 23 Mar 2025 07:50 AM IST
सार
बंगलूरू ग्रामीण में धार्मिक उत्सव के दौरान रथ गिरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया, जबकि शहरी इलाके में बारिश से संकट जैसे हालात हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में बीते दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां बंगलूरू ग्रामीण के अनेकल में एक उत्सव के दौरान एक दुखद घटना घटी। यहां रथ यात्रा के दौरान 100 फीट का रथ गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। बंगलूरू ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सीके बाबा ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे हुई। अनेकल में एक उत्सव के दौरान 100 फीट का रथ गिर गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस बीच कर्नाटक में मौसम की मार भी जारी है। बंगलूरू के शहरी इलाकों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। इस बीच एक पेड़ गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। सिविल डिफेंस, कर्नाटक की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शहर में करीब 30 पेड़ गिर गए हैं और कई जगहों पर जलभराव की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से मिली राहत, अब संकट के बादल
बारिश ने बंगलूरू के लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन शनिवार शाम को शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम की समस्या भी पैदा हो गई। इस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बंगलूरू शहर में सुबह 8.30 बजे से शाम 8.30 बजे तक गरज के साथ 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
कुछ इलाकों में पेड़ और टहनियां गिरने की घटनाएं
तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कुछ इलाकों में पेड़ और टहनियां गिरने की घटनाएं सामने आईं। इससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जबकि बंगलूरू ग्रामीण जिले के होसाकोटे जैसे स्थानों पर ओलावृष्टि की भी खबर मिली। अधिकारियों ने बताया कि पुलकेशीनगर में पेड़ गिरने से कथित तौर पर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- कौन था सैयद सालार मसूद गाजी: जिसकी याद में रखे जाने वाले संभल मेले पर उठा विवाद, क्या है वजह? जानें सबकुछ
19 उड़ानों को अन्य गंतव्यों के लिए डायवर्ट किया गया
बारिश ने उड़ान संचालन को भी प्रभावित किया। कम से कम 19 उड़ानों को अन्य गंतव्यों के लिए डायवर्ट किया गया। इनमें से 11 इंडिगो की उड़ानें, चार एयर इंडिया एक्सप्रेस, दो अकासा और दो एयर इंडिया की उड़ानें थीं।
जलभराव की वजह से यातायात प्रभावित
शहर के कई इलाकों में जलभराव की वजह से यातायात पुलिस ने आवश्यक मार्ग परिवर्तन के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। यातायात पुलिस के मुताबिक, हंसमारनहल्ली में भारी जलभराव के कारण यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। इससे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाला यातायात भी धीमा पड़ गया।