{"_id":"6a085dd471673b910902c28d","slug":"kerala-standoff-ends-chennithala-may-get-home-ministry-kc-venugopal-role-reconciliation-with-vd-satheesan-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में गतिरोध खत्म: चेन्निथला को मिल सकता है गृह मंत्रालय, सतीशन के साथ सुलह कराने के सूत्रधार बने वेणुगोपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में गतिरोध खत्म: चेन्निथला को मिल सकता है गृह मंत्रालय, सतीशन के साथ सुलह कराने के सूत्रधार बने वेणुगोपाल
Sat, 16 May 2026 05:37 PM IST
Devesh Tripathi
आईएएनएस, तिरुवनंतपुरम
आईएएनएस, तिरुवनंतपुरम
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 16 May 2026 05:37 PM IST
सार
केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन के नाम पर कांग्रेस आलाकमान की मुहर लगने के बाद से ही रमेश चेन्निथला के समर्थकों में निराशा थी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता चेन्निथला नाराजगी के चलते कोई मंत्री पद नहीं लेंगे। हालांकि, केसी वेणुगोपाल के दखल के बाद अब राज्य में सियासी खींचतान खत्म होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
केरल में सियासी खींचतान खत्म
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में कांग्रेस पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही सियासी खींचतान का अंत हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए वीडी सतीशन के मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, रमेश चेन्निथला को महत्वपूर्ण गृह मंत्रालय सौंपे जाने की प्रबल संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह एक निर्णायक शांति समझौता है जिस पर कांग्रेस आलाकमान ने मुहर लगाई है।
राज्य में शनिवार को राजनीतिक परामर्श का एक नाटकीय दौर चला, जो चेन्निथला के आवास पर सुबह जल्दी शुरू हुआ। इस दौरान चेन्निथला से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पार्टी की पर्यवेक्षक दीपा दासमुंशी ने मुलाकात की। इसके तुरंत बाद वीडी सतीशन खुद चेन्निथला के घर पहुंचे। इसके बाद सतीशन ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।
ये भी पढ़ें: Kerala: नेतृत्व के लिए खींचतान के बाद अब कांग्रेस ने दिया एकजुटता का संदेश, सतीशन और वेणुगोपाल की हुई मुलाकात
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल के घर बैठक से बदला माहौल
केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन के नाम पर कांग्रेस आलाकमान की मुहर लगने के बाद से ही राज्य में चेन्निथला के साथ गतिरोध गहरा गया था। हालांकि, केसी वेणुगोपाल के आवास पर लगभग 45 मिनट तक चली चर्चा ने इस गतिरोध को खत्म कर दिया। सतीशन के नाम पर मुहर लगने के बाद चेन्निथला के समर्थकों में गहरी निराशा थी।
समझौते के बाद चेन्निथला के लिए क्या बोले वेणुगोपाल?
इस बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल सीधे चेन्निथला के आवास की ओर जाते हुए दिखाई दिए। जो समझौते की अंतिम रूपरेखा तैयार होने का संकेत दे रहा था। बैठक समाप्त होने तक दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई थी।
वेणुगोपाल ने इस बात पर जोर दिया कि "पार्टी में चेन्निथला के शब्दों का महत्व है। सभी नेताओं से परामर्श, चर्चा और बहस की जाएगी।" उन्होंने कांग्रेस आलाकमान द्वारा नेतृत्व की कठिन लड़ाई के बाद एकता प्रदर्शित करने के प्रयासों को जिक्र किया। चेन्निथला ने भी सुलह का मार्ग चुनते हुए कहा, "मैं हमेशा एक कांग्रेसी और एक सच्चा कांग्रेसी रहा हूं।"
मंत्रिमंडल के नामों पर मंथन
चेन्निथला के साथ खींचतान का मुद्दा सुलझने के बाद कांग्रेस ने अब नई संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार में मंत्रिस्तरीय पदों को अंतिम रूप देने पर ध्यान केंद्रित किया है। जिन नामों की चर्चा मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए प्रमुखता से चल रही है, उनमें थिरुवांचूर राधाकृष्णन, के. मुरलीधरन, सन्नी जोसेफ, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाथ, एम लिजू और चांडी ओमान शामिल हैं।
देर रात तक संभावित मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाएं जारी रहीं, जिसमें वीपी सजीन्द्रन, टी सिद्दीक, अनवर सदाथ और रोजी एम जॉन जैसे नामों को बल मिल रहा है। महिला विधायकों में बिंदु कृष्ण, शानीमोल उस्मान और उमा थॉमस के नाम अभी भी दौड़ में हैं।
सहयोगी दलों की भी भूमिका
यूडीएफ में दूसरे सबसे बड़े सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने भी कैबिनेट पदों के लिए अपनी छोटी सूची को पीके कुन्हालिकुट्टी, केएम शाजी, एन शमसुद्दीन, पारक्कल अब्दुल्ला और वीई गफूर तक सीमित कर लिया है। वेणुगोपाल ने कहा, "कल दोपहर तक कैबिनेट मंत्रियों की पूरी सूची राज्यपाल को सौंप दी जाएगी।"
ये भी पढ़ें: केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की बढ़ी मुश्किलें: भगीरथ के विदेश भागने पर रोक, लगाया 5 करोड़ की उगाही का आरोप
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी
सतीशन केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में अपने 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ सोमवार को सुबह 10 बजे सेंट्रल स्टेडियम में शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे। एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत के रूप में सीपीआई-एम राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि विपक्ष समारोह में भाग लेगा और इसका बहिष्कार नहीं करेगा।