फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala seafarer akhil joyan killed in odesa missile attack

यूक्रेन मिसाइल हमला: शादी से पहले उजड़ा केरल के नाविक अखिल जोयन का घर, नौकरी छोड़ने से पहले ही छिन गई जिंदगी

Tue, 21 Jul 2026 06:37 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 06:37 AM IST
सार

केरल के 26 वर्षीय नाविक अखिल जोयन नए जीवन की शुरुआत करने वाले थे। दो महीने बाद उनकी शादी होने वाली थी और वे अपनी नौकरी बदलकर सुरक्षित स्थान पर जाना चाहते थे। ओडेसा के पास एमवी गोल्डन लियो पर हुए रूसी मिसाइल हमले ने उनके परिवार के सभी सपनों को तोड़ दिया। अब भारत सरकार और केरल का प्रशासन उनके पार्थिव शरीर को सम्मानजनक तरीके से भारत वापस लाने के प्रयासों में जुटा है।

विज्ञापन
kerala seafarer akhil joyan killed in odesa missile attack
अखिल जोयन - फोटो : @सोशल मीडिया/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी मिसाइल हमले ने केरल के एक परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। ओडेसा से अनाज लेकर रवाना हो रहे व्यापारी जहाज एमवी गोल्डन लियो पर तीन क्रूज मिसाइलें दागी गईं। इस हमले में चार भारतीय नाविकों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में केरल के कासरगोड जिले के 26 वर्षीय नाविक अखिल जोयन भी शामिल हैं। अखिल दो महीने बाद शादी करने वाले थे और इसी महीने जहाज की नौकरी छोड़कर नई शुरुआत की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


दो महीने बाद बजनी थी शहनाई, घर में छा गया मातम
अखिल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता जोयन मर्चेंट नेवी से जुड़े रहे हैं, जबकि मां सली डाक विभाग में कार्यरत हैं। परिवार ने हाल ही में नया घर बनाया था। तीन महीने पहले ही अखिल की सगाई हुई थी और दो महीने बाद शादी की तारीख तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन मिसाइल हमले ने पलभर में खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन


जहाज छोड़ने वाले थे, लेकिन उससे पहले आ गई मौत
चेन्नई से नॉटिकल साइंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद अखिल 19 साल की उम्र में मर्चेंट नेवी में शामिल हुए थे। पिछले छह वर्षों से वे समुद्र में सेवाएं दे रहे थे। परिवार के मुताबिक, वे अब जोखिम भरे समुद्री मार्गों से दूर रहना चाहते थे। इसी महीने के आखिर में वे एमवी गोल्डन लियो से साइन-ऑफ कर किसी सुरक्षित शिपिंग कंपनी में नौकरी करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह हमला उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत की दो-टूक: 'PAK रोके आतंकवाद, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि को मिलेगा नया रूप, सरकार की तैयारी क्या?

खेलों में भी बनाया था रिकॉर्ड
अखिल सिर्फ एक कुशल नाविक ही नहीं, बल्कि बेहतरीन खिलाड़ी भी थे। उन्होंने 30 सेकंड में सबसे ज्यादा रोप पुल-अप्स करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। स्थानीय स्तर पर वे रस्साकशी के जाने-माने खिलाड़ी थे। उनके शांत स्वभाव और मेहनती व्यक्तित्व की इलाके में खूब चर्चा होती थी। परिवार का आर्थिक और भावनात्मक सहारा भी वही थे।

इस हमले से जुड़ी पांच बड़ी बातें
  • ओडेसा से अनाज लेकर जा रहे एमवी गोल्डन लियो पर तीन क्रूज मिसाइलों से हमला हुआ।
  • हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत हुई, जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है।
  • रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान समुद्री हमले में किसी भारतीय नाविक की मौत का यह पहला मामला माना जा रहा है।
  • केरल सरकार ने नोरका के जरिए विदेश मंत्रालय और रूसी वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया है।
  • अखिल दो महीने बाद शादी करने वाले थे और इसी महीने जहाज छोड़ने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed