{"_id":"64a31d7a0caf02988e0fe054","slug":"kerala-ruling-ldf-tactically-supports-banned-pfi-alleges-bjp-leader-prakash-javadekar-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: जावड़ेकर ने LDF पर साधा निशाना, कहा- एलडीएफ पीएफआई का करती है समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: जावड़ेकर ने LDF पर साधा निशाना, कहा- एलडीएफ पीएफआई का करती है समर्थन
Tue, 04 Jul 2023 12:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:41 AM IST
सार
एक ट्वीट में, जावड़ेकर, जो भाजपा के केरल प्रभारी भी हैं, ने आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार ने "सामरिक रूप से" प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का समर्थन किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को अपने नेता अभिमन्यु की बरसी मनाने के लिए स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा आयोजित जुलूस में "पाखंड" का आरोप लगाया। अभिमन्यु की पांच साल पहले हत्या कर दी गई थी।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया केरल में सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) की छात्र शाखा है। जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का समर्थन किया। कोचीन में सीपीएम और एसएफआई का पाखंड देखा। हालांकि, एसएफआई ने पीएफआई द्वारा मारे गए अपने साथी अभिमन्यु की याद में जुलूस निकाला। एलडीएफ सरकार मौन रूप से पीएफआई का समर्थन करती है।
जावड़ेकर ने कहा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को पीएफआई को संरक्षण देने के लिए पिनाराई की निंदा करनी चाहिए थी और प्रतिबंध लगाने के लिए मोदी को बधाई देनी चाहिए थी। पीएफआई एक आतंकवादी संगठन है। उन्होंने अभिमन्यु की "शहादत" की याद में कोच्चि में एसएफआई द्वारा आयोजित जुलूस की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
विज्ञापन
पांच साल पहले की थी हत्या
अभिमन्यु की दो जुलाई 2018 को एर्नाकुलम के महाराजा कॉलेज में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के विरोध में एसएफआई ने हत्या के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन किया था। अभिमन्यु इडुक्की जिले के वट्टावडा के रहने वाले थे और इडुक्की जिला समिति के सदस्य भी थे।