फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala pregnant woman recovers from COVID-19, gives birth to baby boy two days later

केरल: कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म, महिला की रिपोर्ट भी आई नेगेटिव

Sun, 12 Apr 2020 05:58 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 12 Apr 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
Kerala pregnant woman recovers from COVID-19, gives birth to baby boy two days later
कोरोना वायरस में गर्भवती - फोटो : social media

केरल के कन्नूर मेडिकल कालेज अस्पताल में डॉक्टरों ने बड़ी सफलता हासिल की है। डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमित गर्भवती का सफल ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म कराया। बच्चे का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है। महिला का परियारम मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ डीएन राय ने बताया कि मां और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य बेहतर है। ऑपरेशन थियेटर में मौजूद स्टाफ ने पीपीई पहन रखी थी। यह पहला मौका है जब केरल में कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की रिपोर्ट अब नेगेटिव आ गई है लेकिन उसे अभी कुछ दिन आइसोलेशन में रखा जाएगा और बच्चे को कुछ दिन मां से अलग रहना होगा।

विज्ञापन


प.बंगाल: सील होंगे 10 हॉटस्पॉट
पश्चिम बंगाल सरकार कोरोना के 10 हॉट स्पॉट को 14 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद करेगी। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा कि उन इलाकों के स्थानीय बाजारों और सभी सड़कों को बंद कर दिया जाएगा और किसी को भी वहां आने जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने इन क्षेत्रों का नाम नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed