फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala police unearth plot to kill officer over Gold smuggling case

केरल सोना तस्करी मामला : जांच में शामिल पुलिस अधिकारी की हत्या की साजिश का खुलासा, दुर्घटना में मारने की थी योजना

Mon, 09 Aug 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोझीकोड
पीटीआई, कोझीकोड Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 09 Aug 2021 02:33 AM IST
सार

साजिश का खुलासा रियाज नाम के युवक को गिरफ्तार करने बाद हुआ है। उसे 30 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के जरिए सोने की तस्करी से जुड़ा है।
 

विज्ञापन
Kerala police unearth plot to kill officer over Gold smuggling case
केरल पुलिस - फोटो : twitter

विस्तार

केरल पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि सोना तस्करी से जुड़े कुछ प्रमुख आरोपियों ने एक पुलिस अधिकारी को मारने की कथित साजिश रची। अधिकारी तस्करी से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं। राज्य पुलिस की एक विशेष दस्ते के सदस्य हैं। 

विज्ञापन


सोने की तस्करी करने वाले सिंडिकेट के सदस्य रियाज के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच के दौरान साजिश का खुलासा हुआ है। रियाज को 30 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के जरिए सोने की तस्करी होने का है। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोना तस्करी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस उपनिरीक्षक रैंक के एक अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली थी। हाल ही में सीमा शुल्क आयुक्तालय ने इस मामले से जुड़े प्रमुख आरोपी अर्जुन अयांकी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक अन्य आरोपी ने रियाज के फोन पर एक वॉयस चैट भेजी, जिसमें सड़क दुर्घटना में अधिकारी को मारने का सुझाव दिया गया था। वहीं धमकी भरे कॉल में उनके परिवार को खत्म करने भी धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed