फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala Police confirm murder of Class 10 student in Thamarassery was pre-planned

Kerala: 'दसवीं के छात्र की हत्या सुनियोजित थी', थामारास्सेरी की घटना पर पुलिस का बड़ा बयान

Mon, 03 Mar 2025 03:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Mar 2025 03:35 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि ये भी जांचा जा रहा है कि इस हत्या में कोई व्यस्क तो शामिल नहीं हैं। वहीं आरोपी छात्रों को दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने की इजाजत दिए जाने पर मृतक छात्र के पिता ने नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
kerala Police confirm murder of Class 10 student in Thamarassery was pre-planned
केरल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के कोझिकोड जिले में थमारास्सेरी में हुई दसवीं के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बताया है कि यह हत्या सुनियोजित थी और आरोपी छात्रों के बीच वाट्सएप पर इसे लेकर बातचीत हुई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी छात्रों के घरों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि हत्या में इस्तेमाल हुए हथियारों को बरामद किया जा सके। साथ ही आरोपी छात्रों के मोबाइल फोन, उनके वाट्सएप ग्रुप और इंस्टाग्राम अकाउंट की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


आरोपी छात्रों को परीक्षा दिलाए जाने से नाराजगी
पुलिस ने बताया कि ये भी जांचा जा रहा है कि इस हत्या में कोई व्यस्क तो शामिल नहीं हैं। वहीं आरोपी छात्रों को दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने की इजाजत दिए जाने पर मृतक छात्र के पिता ने नाराजगी जताई। गौरतलब है कि आरोपी छात्रों को बाल सुधार गृह में ही दसवीं की परीक्षा देने की मंजूरी दी गई है। इस पर मृतक छात्र के पिता ने कहा कि आरोपियों को एक साल के लिए परीक्षा देने से रोका जाना चाहिए था क्योंकि इससे छात्रों में संदेश जाएगा कि इस तरह की घटना के कोई गंभीर परिणाम नहीं होते। पहले आरोपी छात्रों को स्कूल में ही परीक्षा दिलाने पर विचार किया जा रहा था। हालांकि बाद में यूथ कांग्रेस और मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के विरोध के बाद बाल सुधार गृह में ही परीक्षा दिलाने का इंतजाम किया गया। 
विज्ञापन


झगड़े के दौरान छात्र के सिर में आई थी गंभीर चोट
हाल ही में थमारास्सेरी में कक्षा 10 के छात्रों के बीच एक निजी ट्यूशन सेंटर के पास झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में मोहम्मद शहाबास नाम का छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ था। शहाबास के सिर में गंभीर चोटें आईं थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान शहाबास की मौत हो गई। छात्र की हत्या के आरोप में पांच आरोपी छात्रों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया है। उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed