फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Police arrested former MLA PC George for his alleged communal remarks

केरल: पूर्व नेता पीसी जॉर्ज को मिली सशर्त जमानत, सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 01:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 01 May 2022 01:34 PM IST
सार

पीसी जॉर्ज ने एक सम्मेलन में भाषण के दौरान आरोप लगाया था कि मुस्लिम रेस्तरां में हिंदुओं को नपुंसक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kerala Police arrested former MLA PC George for his alleged communal remarks
पुलिस हिरासत में पीसी जॉर्ज - फोटो : ANI

विस्तार

सांप्रदायिक टिप्पणी मामले में रविवार सुबह गिरफ्तार हुए केरल के वरिष्ठ राजनेता व पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज को सशर्त जमानत मिल गई। पुलिस ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि जॉर्ज ने एक हिंदू सम्मेलन के दौरान नफरती भाषण दिया था। वह अपने बयानों से सांप्रदायिक नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जमानत मिलने के बाद पीसी जॉर्ज ने कहा, अदालत ने मुझे सशर्त जमानत दी है। मैं अदालत के फैसले का सम्मान करता हूं। इससे पहले पुलिस ने जॉर्ज को एआर कैंप में रखा था। उनकी गिरफ्तारी से पहले कैंप के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी थी। सांप्रदायिक टिप्पणी के बाद पुलिस ने जॉर्ज के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


क्या कहा था जॉर्ज ने?
दरअसल, पीसी जॉर्ज ने एक सम्मेलन में भाषण के दौरान आरोप लगाया था कि मुस्लिम रेस्तरां में हिंदुओं को नपुंसक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गैर मुस्लिमों से मुस्लिम रेस्तरां में न जाने की अपील करते हुए कहा था, वहां पुरुषों को नपुंसक और महिलाओं को बांझ बनाने वाली चाय परोसी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि वे देश पर कब्जा कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के बाद जमकर हंगामा 
पीसी जॉर्ज के बयान के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। उनके बयान की जमकर निंदा हो रही है। कांग्रेस ने राज्य सरकार से जॉर्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने आरोप लगाया कि जॉर्ज ने यह बयान साम्प्रदायिक भावना भड़काने और समाज में विभाजन पैदा करने के मकसद से दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed