फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Plane Crash, Kozhikode plane crash, The mortal remains of 16 people handed over to the family members

Kerala Plane Crash: विमान हादसे के शिकार 16 लोगों के पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे

Mon, 10 Aug 2020 04:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Aug 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
Kerala Plane Crash, Kozhikode plane crash, The mortal remains of 16 people handed over to the family members
पायलट साठे का पार्थिव शरीर - फोटो : social media

कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे के शिकार 16 लोगों के पार्थिव शरीर रविवार को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मुख्य पायलट 58 वर्षीय दीपक साठे का पार्थिव शरीर मुंबई में उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे भाभा अस्पताल में रखा गया है।

विज्ञापन


सह पायलट अखिलेश कुमार के शव का रविवार को उनके गृहनगर मथुरा में परिजनों और एयर इंडिया व एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


साठे का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। उनका एक बेटा अमेरिका से सोमवार की रात को पहुंचेगा। गौरतलब है कि दुबई से छह क्रू सदस्यों सहित 190 लोगों को लेकर कोझिकोड हवाईअड्डे पर शुक्रवार शाम को एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के बाद रनवे से 35 फुट नीचे खाई में गिर कर दो टुकड़ों में बंट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें दो पायलटों सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में जख्मी 149 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 23 लोगों को बाद में छुट्टी दे दी गई।

इस खबर को भी पढ़ें-कोझिकोड हादसा: विमान में सवार होने पर डाली पोस्ट, बस पांच घंटे में पहुंच जाएंगे घर, पर अधूरा रह गया सपना
 

बाल-बाल बचे दुबई में रहने वाले ये सात भारतीय

दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासी शेमिर वडक्कन पथाप्पिरियम ने उस समय राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला कि केरल के कोझिकोड में हुई विमान दुर्घटना में उनके और उनके भाई के परिवार के सभी सात सदस्य बाल-बाल बच गए हैं।

दुबई सिलिकॉन ओएसिस कंपनी में लॉजिस्टिक मैनेजर शेमिर (41) शुक्रवार शाम से ही विमान में सवार अपने परिवार के सदस्यों के बारे में पता करने के लिए कोझिकोड हवाई अड्डे के निकट अलग-अलग ट्रामा सेंटर में बार-बार फोन कर रहे थे।

दुबई से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस का आईएक्स 1344 विमान शुक्रवार शाम सात बजकर 41 मिनट पर भारी बारिश के बीच कोझिकोड में हवाईपट्टी पर उतरते समय फिसलकर 35 फुट गहरी खाई में गिर गया था, जिसके बाद उसके दो टुकड़े हो गए। विमान में 190 लोग सवार थे, जिनमें से पायलट-इन-कमांड कैप्टन दीपक साठे और उनके सहयोगी पायलट अखिलेश कुमार समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।



शेमिर ने कहा, 'यह खबर सुनकर हमें धक्का लगा। हम काफी समय तक उनसे बात नहीं कर पाए।' उन्होंने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों को बचाने वाले अधिकारियों और स्थानीय लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा, 'काफी जद्दोजहद के बाद मैं अपनी पत्नी से बात कर पाया। उन्होंने मुझे बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को बचा लिया।'

शेमिर की पत्नी अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ यात्रा कर रही थीं। उनके भाई सफवान की पत्नी और उनकी बेटी तथा एक बेटा भी दुबई से कोझिकोड आ रही इस उड़ान में सवार थे। शेमिर ने कहा कि दुर्घटना में उनके परिवार के सदस्यों को चोट आई है लेकिन यह चोट जानलेवा नहीं है। उन्हें केरल के कालीकट और मलप्पुरम में तीन अलग-अलग अस्पतालों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed