{"_id":"6292de1ce4b6c3464f687c36","slug":"kerala-pfi-leader-s-controversial-remarks-on-high-court-judges-said-lnnerwear-is-saffron","type":"story","status":"publish","title_hn":"Innerwear is Saffron: केरल पीएफआई नेता ने हाईकोर्ट पर की विवादित टिप्पणी, कहा- जजों के इनरवियर भगवा हैं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Innerwear is Saffron: केरल पीएफआई नेता ने हाईकोर्ट पर की विवादित टिप्पणी, कहा- जजों के इनरवियर भगवा हैं
Sun, 29 May 2022 01:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 May 2022 01:02 PM IST
सार
पीएफआई नेता ने कहा, अदालतें अब आसानी से चौंक रही हैं। हमारे नारे सुनकर न्यायाधीश चौंक रहे हैं। क्या आप इसका कारण जानते हैं? इसका कारण यह है कि उनके आंतरिक वस्त्र भगवा हैं।
विज्ञापन
Kerala Police begin probe after video of boy raising provocative slogan in PFI march goes viral
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के अलपूझा में हाल ही में भड़काऊ भाषण मामले के बाद पीएफआई नेता ने न्यायपालिका पर हमला किया है। केरल पीएफआई नेता याहिया तंगल ने हाईकोर्ट के जजों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा है कि उनके इनरवियर भगवा हैं।
विज्ञापन
पीएफआई नेता ने कहा, अदालतें अब आसानी से चौंक रही हैं। हमारे नारे सुनकर न्यायाधीश चौंक रहे हैं। क्या आप इसका कारण जानते हैं? इसका कारण यह है कि उनके आंतरिक वस्त्र भगवा हैं। चूंकि वह भगवा है, इसलिए वह जल्दी गर्म हो जाता है। इसके बाद जलन होती है और वह आपको परेशान करता है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीएफआई नेता याहिया तंगल द्वारा की गई टिप्पणी के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उस पर न्यायालय के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप है। वहीं अलपूझा में हुई रैली में विवादित भाषण के आरोप में अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
सामने आया था लड़के का वीडियो
रैली के दौरान हुई नारेबाजी का वीडियो सामने आया था। वायरल वीडियो में एक लड़का नारा लगा रहा है, 'हिंदुओं को अपने अंतिम संस्कार के लिए चावल रखना चाहिए और ईसाइयों को अपने अंतिम संस्कार के लिए सुगंधित धूप, अगरबत्ती रखना चाहिए। अगर आप शालीनता से रहते हैं तो आप हमारी भूमि में रह सकते हैं और यदि अच्छे से नहीं रहते हैं तो हम आजादी जानते हैं। शालीनता से जियो।' मौजूद लोग बच्चे के इस नारे को दोहराते सुनाई दे रहे हैं।
18 से ज्यादा की हुई है गिरफ्तारी
केरल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 18 और लोगों को गिरफ्तार किया है। केरल पुलिस ने कहा कि ये वे लोग थे जो बच्चे द्वारा लगाए गए नारे दोहरा रहे थे। दो लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था। केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को अलपूझा में 21 मई की रैली के संबंध में कथित भड़काऊ नारेबाजी के संबंध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं नाबालिग लड़के को कंधे पर उठाकर ले जाने वाला एराट्टुपेट्टा निवासी अनस इस मामले में गिरफ्तार होने वाला पहला व्यक्ति था।