{"_id":"5b9f8595867a557f0e7190bc","slug":"kerala-nun-rape-case-suspect-father-offered-resignation-from-the-bishop-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में नन के साथ बलात्कार के आरोप में घिरे पादरी ने की पद छोड़ने की पेशकश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में नन के साथ बलात्कार के आरोप में घिरे पादरी ने की पद छोड़ने की पेशकश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
केरल पादरी फ्रैंको
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नन के साथ बलात्कार का आरोप झेल रहे वरिष्ठ कैथोलिक पादरी फ्रैंको मुलक्कल ने पोप को पत्र लिखकर जालंधर डायेसीस के बिशप पद से ‘‘अस्थाई रूप से हटने’’ की पेशकश की है। डायोसीस के प्रवक्ता ने बताया कि बिशप ने रविवार को पोप को चिट्ठी लिखी।
जालंधर डायोसीस की ओर से जारी बयान के अनुसार, बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने ‘होली फादर पोप फ्रांसिस को पत्र लिखकर अस्थाई रूप से पद छोड़ने की पेशकश की है और उन्हें डायोसीस के प्रशासनिक कार्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।’
बिशप ने नन के साथ बलात्कार के मामले में 19 सितंबर को केरल पुलिस के समक्ष पेश होने से पहले यह चिट्ठी लिखी है। नन ने पादरी पर 2014 से 2016 के बीच उसके साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। हालांकि बिशप ने इन आरोपों को आधारहीन बताकर खारिज किया है।
विज्ञापन
(इमपुट-भाषा)