फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala nun rape case : Kerala High Court expresses satisfaction over the police investigation

केरल हाईकोर्ट नन दुष्कर्म मामले में पुलिस की जांच से संतुष्ट, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई 

Fri, 14 Sep 2018 03:26 AM IST
एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि Updated Fri, 14 Sep 2018 03:26 AM IST
विज्ञापन
kerala nun rape case : Kerala High Court expresses satisfaction over the police investigation

केरल हाईकोर्ट ने नन से दुष्कर्म मामले में जारी पुलिस की जांच पर संतोष जाहिर किया है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच ईमानदारी और प्रोफेशनल तरीके से कर रही है और अदालत इससे संतुष्ट है। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में कुछ भी चिंताजनक नहीं है। केरल की एक नन ने रोमन कैथोलिक बिशप पर 2014 से 2016 के बीच लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस एके जयशंकरम नांबियार की बेंच ने बृहस्पतिवार को उन तीन अलग-अलग याचिकाओं पर विचार किया, जिनमें आरोप लगाया गया है कि जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ मामले की पुलिस जांच ‘प्रभावहीन’ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक याचिकाकर्ता ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से इस मामले में धैर्य रखने को कहा। अदालत ने कहा, ‘जांच टीम 19 सितंबर को बिशप से पूछताछ करेगी, जिसके बाद इन याचिकाओं पर विचार किया जाएगा। अगर जांच जल्दबाजी में की जाएगी तो आरोपी को इस मामले में बच निकलने का मौका मिल जाएगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed