{"_id":"5ba4b72d867a557f6b0b8a93","slug":"kerala-nun-rape-case-accused-bishop-franco-mulakkal-arrested-in-kochi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल नन रेप केसः आरोपी बिशप गिरफ्तार, पूछताछ के बाद कोच्ची पुलिस को मिले अहम सबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल नन रेप केसः आरोपी बिशप गिरफ्तार, पूछताछ के बाद कोच्ची पुलिस को मिले अहम सबूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Updated Sat, 22 Sep 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में नन से बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोप में जालंधर के बिशप फै्रंको मुलक्कल को कोच्चि में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन दिन की लगातार पूछताछ के बाद कोच्ची पुलिस को बिशप के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल गए थे, जो उनकी गिरफ्तारी का मुख्य आधार बने। सूत्रों के अनुसार बिशप से लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
फै्रंको मुलक्कल को शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए तिरुवनंतपुरम स्थित अपराध शाखा कार्यालय में बुलाया गया था। वहीं पर बिशप फै्रंको को गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया। वीरवार को वेटिकन ने मुलक्कल को अस्थायी तौर पर उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। मुलक्कल जालंधर डायोसिस के तहत आने वाले मिशनरीज ऑफ जीसस के बिशप थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिशप बार बार बयान पलट रहे थे। उनके कथन में बार-बार विसंगतियां भी मिल रही थीं।
पुलिस ने पूछताछ के दौरान बिशप फै्रंको के खिलाफ पर्याप्त सबूत इकट्ठा किए। फै्रंको मुलक्कल ने मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की जिस पर 25 सितंबर को सुनवाई होगी। बिशप ने अग्रिम जमानत की याचिका में दावा किया है कि उनके खिलाफ आरोप एक गढ़ी हुई कहानी है जिसका उद्देश्य बदला लेना है।
बिशप ने दावा किया है कि आरोप लगाने वाली नन के खिलाफ उन्हें कई शिकायतें मिली थीं, जिन पर उन्होंने कार्रवाई की थी। नन ने कैथोलिक पादरी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2014 से 2016 के बीच कई बार उसका यौन शोषण किया।