{"_id":"63ddd9cdc15c0965323d3241","slug":"kerala-news-today-a-foreign-tourist-was-abused-verbally-by-five-men-in-adimalathura-near-vizhinjam-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: केरल में विदेशी महिला पर्यटक के साथ गाली-गलौज, आरोपियों में एक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शर्मनाक: केरल में विदेशी महिला पर्यटक के साथ गाली-गलौज, आरोपियों में एक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल, गिरफ्तार
Sat, 04 Feb 2023 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विझिंजम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विझिंजम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 04 Feb 2023 09:36 AM IST
सार
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास आदिमलथुरा में एक विदेशी पर्यटक के साथ पांच लोगों ने मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
केरल पुलिस
- फोटो : Social Media
विस्तार
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास आदिमलथुरा में एक विदेशी पर्यटक के साथ पांच लोगों ने मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया। पीड़िता 31 जनवरी की रात लगभग 10 बजे अपने रिसॉर्ट से छवारा समुद्र तट की ओर जा रही थी तब ही सभी आरोपियों ने इस तरह की हरकत की। हालांकि किस बात को लेकर दोनों पक्ष में बहस हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। विझिंजम पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को किया गिरफ्तार
विझिंजम पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक एंटनी एक टैक्सी ड्राइवर है, जिसकी कार का इस्तेमाल पीड़ित महिला के माता-पिता करते थे और इसलिए उसके पास महिला का फोन नंबर था और वह उसे संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल करता था। मुकदमा दर्ज; आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन