फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala News Sister did a wonderful job to convince the angry brother you will be surprised to know the reason for getting angry

Longest Letter: नाराज भाई को मनाने बहन ने किया गजब काम, रूठने का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 01 Jul 2022 04:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Jul 2022 04:32 PM IST
सार

बहन ने अपने भाई को मनाने के लिए बिलिंग रोल पर 434 मीटर लंबी चिट्ठी लिखी। जिसको दुनिया की सबसे लंबी चिट्ठी भी माना जा रहा है, इसका वजन 5 किलोग्राम है। इस चिट्टी को लिखने में करीब 12 घंटे का समय लगा।

विज्ञापन
Kerala News Sister did a wonderful job to convince the angry brother you will be surprised to know the reason for getting angry
letter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई-बहन के बीच नोक-झोंक होना आम बात है। नोकझोंक में रूठना-मनाना भी होता है। इसी नोक-झोंक में नाराज हुए भाई को मनाने के लिए बहन ने अनोखा तरीका अपनाया। दरअसर केरल की कृष्णप्रिया हर साल ब्रदर्स डे पर अपने भाई कृष्णप्रसाद को विश करती थीं, लेकिन किसी कारण से इस बार वह विश करना भूल गईं। इससे कृष्णप्रसाद इतने नाराज हुए की उन्होंने कृष्णप्रिया को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया। कई बार मनाने के बाद भी भाई नहीं माना तो कृष्णप्रिया ने अनोखे तरीके से उन्हें मनाने का मन बनाया। कृष्णप्रिया ने 14 बिलिंग रोल में अपनी भावनाएं लिखकर भाई को मनाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उनके पास कहने के लिए कई सारी बाते थीं, इसलिए चिट्ठी के रूप में लिखना ही उन्हें सबसे सही लगा। कृष्णप्रिया की लिखी चिट्ठी की लंबाई 434 मीटर है और इसका वजन करीब 5 किलोग्राम बताया है। इस चिट्ठी को दुनिया की सबसे लंबी चिट्ठी माना जा रहा है।

विज्ञापन


चिट्ठी लिखने में लगे 12 घंटे
मामला केरल के इडुक्की जिले का है। यहां की इंजीनियर कृष्णप्रिया  ने अपने भाई कृष्णप्रसाद को मनाने के लिए बिलिंग रोल पर 434 मीटर लंबी चिट्ठी लिखी। जिसको दुनिया की सबसे लंबी चिट्ठी भी माना जा रहा है, इसका वजन 5 किलोग्राम के लगभग है। कृष्णप्रिया के पास इस चिट्ठी में कहने के लिए कई सारी बाते थीं, इसलिए उन्होंने करीब 12 घंटे में इस चिट्टी को लिखा। 
विज्ञापन


ब्रदर्स डे विश करना भूली थी बहन
कृ्ष्णप्रिया बताती हैं कि वह हर साल ब्रदर्स डे पर अपने भाई को विश करती थीं, लेकिन इस बार वह विश करना भूल गईं। इस बात से नाराज होकर कृष्णप्रसाद  ने उन्हें  व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद अपने भाई को मनाने के लिए उन्होंने लंबी-चौड़ी चिट्टी लिख डाली। यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम के अनुसार कृष्णप्रिया की इस चिट्ठी को दुनिया की अब-तक की सबसे लम्बी चिट्ठी माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था नाराजगी का कारण
कृष्णप्रसाद ने ब्रदर्स डे पर अपनी बहन को कुछ मैसेज भेजे थे पर उन्होंने उन पर ध्यान नहीं दिया। बाद में उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट्स भेजकर भी अपनी बहन को दूसरों द्वारा भेजे गए हैप्पी ब्रदर्स डे मैसेज को दिखाया। जब बहन ने उसके मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं दिया तो कृष्णप्रसाद ने उन्हें ब्रदर्स डे की शुभकामनाएं दीं और व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया। 


चिट्ठी लिखने में लग गए 15 रोल 
कृष्णप्रिया भाई से बात करना मिस कर रहीं थीं। इसलिए उन्होंने उन्हें मनाने के लिए 25 मई को चिट्ठी लिखना शुरू की। पहले उन्होंने इसके लिए A4 साइज पेपर का यूज किया लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ की उनकी भावनाओं के सामने यह कागज छोटा है। उन्हें जब कोई कागज नहीं मिला तो उन्होंने बिलिंग रोल पर ही लिखना शुरू कर दिया। कृष्णप्रिया ने 12 घंटे और 15  रोल में अपनी चिट्ठी लिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed