फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala MP’s wife narrates ‘sexual harassment’ incident, sparks row

सांसद की पत्नी भी हुईं यौन उत्पीड़न का शिकार, किताब में किया खुलासा 

Wed, 21 Mar 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Wed, 21 Mar 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Kerala MP’s wife narrates ‘sexual harassment’ incident, sparks row
निशा जोस
यौन उत्पीड़न से केवल आम युवती ही नहीं बल्कि सांसद की पत्नी भी इसका शिकार हो चुकी है। केरल से सांसद की पत्नी ने अपनी किताब में इस बात का खुलासा किया है। केरल कांग्रेस (एम) के नेता और सांसद जोस के मणि की पत्नी निशा जोस की पिछले महीने 'द अदर साइड ऑफ लाइफ' किताब का विमोचन हुआ है। किताब में उन्होंने यौन उत्पीड़न का जिक्र किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक और केरल कांग्रेस (एम) के पूर्व नेता पीसी जॉर्ज के बेटे शॉन जॉर्ज ने उनका यौन उत्पीड़न किया है। इसके बाद शॉन जॉर्ज ने कोयट्टम में एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें जांच की मांग की गई है। हालांकि पुलिस ने शिकायत को खारिज कर दिया और किसी भी आपराधिक गतिविधि होने से इनकार किया है।  
विज्ञापन

सच को सामने लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं

Kerala MP’s wife narrates ‘sexual harassment’ incident, sparks row
यौन उत्पीड़न
मंगलवार को शॉन जॉर्ज ने कहा कि मैं सच को सामने लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं। मेरी मां के समान उम्र की महिला ने मुझ पर ऐसे आरोप लगाए हैं जिनमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने इस घटना को लिखा है वह कमजोर व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ ऑनलाइन पोर्टल ने खबर छापते हुए मेरा नाम अंकित किया है। जिसके बाद मुझे कानूनी कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा है। 

वह ट्रेन में तिरुवनंतपुरम से कोट्टयम की यात्रा कर रही थीं

Kerala MP’s wife narrates ‘sexual harassment’ incident, sparks row
यौन उत्पीड़न
किताब में निशा ने लिखा है कि जब वह ट्रेन में तिरुवनंतपुरम से कोट्टयम की यात्रा कर रही थीं तब उन्हें कथित रूप से परेशान किया गया। उन्होंने तिथि का उल्लेख नहीं किया लेकिन कहा कि यह घटना पिछले यूडीएफ शासन के दौरान की है।

जब उनके ससुर और केरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष के एम मणि मंत्री थे। उन्होंने कहा कि मैं सोने की तैयारी कर रही थी तभी वह मेरे पास आ गया और मेरे पास बैठ गया। मैंने उसे अपने पास से जाने के लिए भी कहा। इस पर पीसी जॉर्ज ने कहा कि निशा ऐसा करके राजनीति में फायदा लेना चाहती हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed