{"_id":"62f61e9cd72a7046356a3a23","slug":"kerala-mla-jaleel-describes-jammu-and-kashmir-as-india-occupied-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"KT Jaleel : जम्मू-कश्मीर पर माकपा विधायक ने दिया विवादित बयान, भाजपा ने की देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
KT Jaleel : जम्मू-कश्मीर पर माकपा विधायक ने दिया विवादित बयान, भाजपा ने की देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग
Fri, 12 Aug 2022 03:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 12 Aug 2022 03:04 PM IST
सार
मलयालम में लिखी गई पोस्ट में जलील ने कहा, 'पाकिस्तान से जुड़े कश्मीर के हिस्से को 'आजाद कश्मीर' के रूप में जाना जाता था और यह एक ऐसा क्षेत्र था जहां पाकिस्तान सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन
केरल के विधायक केटी जलील
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के पूर्व मंत्री व राज्य में सत्तारूढ़ एलडीएफ गठबंधन के विधायक केटी जलील ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर को लेकर भड़काऊ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर 'भारत के अधीन जम्मू कश्मीर (India occupied Jammu and Kashmir), है, जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (Pakistan-Occupied Kashmir) आजाद कश्मीर है। केरल के भाजपा नेता संदीप वारियर ने जलील की आलोचना करते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
माकपा विधायक जलील ने ये बातें अपनी एक फेसबुक पोस्ट पर की हैं। अपनी कश्मीर यात्रा का जिक्र करते हुए जलील ने ये बातें कही हैं। मलयालम में लिखी गई पोस्ट में जलील ने कहा, 'पाकिस्तान से जुड़े कश्मीर के हिस्से को 'आजाद कश्मीर' के रूप में जाना जाता था और यह एक ऐसा क्षेत्र था जहां पाकिस्तान सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं है।' जलील सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली पिछली एलडीएफ सरकार में मंत्री थे। उन्होंने आगे लिखा कि आजाद कश्मीर में पाकिस्तान सरकार का सीधा प्रभाव नहीं था। केवल मुद्रा और सैन्य सहायता पाकिस्तान के नियंत्रण में थी। आजाद कश्मीर की अपनी सेना थी। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक के वक्त सेना मुख्य होगी। पाक सरकार का पीओके में कोई प्रशासकीय दखल नहीं था।
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 खत्म करने की आलोचना
जलील ने फेसबुक पेज में कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से को असल में आजाद बताया और उसकी तारीफ की। उन्होंने अनुच्छेद 370 निरस्त करने की आलोचना करते हुए कहा कि कश्मीर घाटी के लोग हंसना भूल गए हैं। भारतीय सेना के जवान जम्मू-कश्मीर में हर जगह हैं।
विज्ञापन
जलील ने किया सेना का अपमान : पूनावाला
इधर, दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जलील के बयान से वाम दल की मानसिकता सामने आई है। एलडीएफ ने अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध किया था। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइकर के समय भी ऐसा ही किया था। यह हमारी सेना का अपमान है। यह उन लोगों का सबसे बड़ा अपमान है, जिन्होंने भारत के लिए अपने अपनी कुर्बानी दे दी।
जलील की जहरीली सोच उजागर : वारियर
भाजपा नेता संदीप वारियर ने जलील की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करते हुए कहा कि उनकी जहरीली सोच इन लाइनों के माध्यम से दिखाई दे रही है। उधर, माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालकृष्णन ने कहा कि वे फेसबुक पोस्ट पढ़ने के बाद जवाब देंगे। वारियर ने कहा कि जलील सिमी के पूर्व सदस्य हैं। इसके बाद जलील मुस्लिम लीग में शामिल हो गए थे। इसे बाद वे केरल के वाम दल में शामिल हो गए। भारतीय संसद ने 1994 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसे वापस लाया जाना चाहिए। ऐसे में जलील कैसे यह बात कह सकते हैं? उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।