{"_id":"687cc06b02127073de0fb969","slug":"kerala-minister-condemns-bid-to-drop-rappers-songs-from-university-syllabus-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से वेदान और गौरी लक्ष्मी के गानों को हटाने की सिफारिश, शिवनकुट्टी ने की निंदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से वेदान और गौरी लक्ष्मी के गानों को हटाने की सिफारिश, शिवनकुट्टी ने की निंदा
Sun, 20 Jul 2025 03:40 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 20 Jul 2025 03:40 PM IST
सार
केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कालीकट विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से रैपर वेदान और संगीतकार व गायिका गौरी लक्ष्मी के गाने हटाने की सिफारिश की निंदा की है। उन्होंने इसे आरएसएस की ओर से शिक्षा में भगवाकरण की कोशिश बताया और विश्वविद्यालय की प्रशासनिक समिति पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विस्तार
केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कालीकट विश्वविद्यालय के डिग्री पाठ्यक्रम से मशहूर मलयालम रैपर वेदान और संगीतकार गौरी लक्ष्मी के गानों को हटाने की सिफारिश की आलोचना की है। यह सिफारिश एक विशेषज्ञ समिति ने की थी।
विज्ञापन
मंत्री ने रविवार को एक बयान में आरोप लगाया कि यह फैसला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उच्च शिक्षा को भगवाकरण करने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह फैसला यूनिवर्सिटी की प्रशासनिक समिति के कुछ सदस्यों की शिकायत के बाद लिया गया है। ये सदस्य कुलपति की ओर से नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उपभोक्ताओं को उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जानने का अधिकार देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
विज्ञापन
शिवनकुट्टी ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने गानों को हटाने की सिफारिश की है, उन्हें रैप संगीत के अंतरराष्ट्रीय महत्व की समझ नहीं है। अपने बयान में मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि कुलपति को केरल की सांस्कृतिक चेतना और विविधता को अपनाने की परंपरा को समझना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन