फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Metroman E Sreedharan casted his vote said BJP will have impressive show

केरल विधानसभा चुनाव 2021: मतदान के बाद बोले मेट्रो मैन ई. श्रीधरन- प्रभावशाली प्रदर्शन सुनिश्चित करेगी भाजपा

Tue, 06 Apr 2021 09:16 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 06 Apr 2021 09:16 AM IST
सार

  • पलक्कड़ से भाजपा के उम्मीदवार हैं मेट्रो मैन ई. श्रीधरन
  • पोन्नानी के एक मतदान केंद्र पर डाला अपना वोट

विज्ञापन
Kerala Metroman E Sreedharan casted his vote said BJP will have impressive show
केरला के पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार मेट्रो मैन ई. श्रीधरन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज यानी मंगलवार को मतदान जारी है। यहां एक ही चरण में वोटिंग खत्म हो जाएगी। इस बीच पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने पोन्नानी के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केरल विधानसभा चुनावों में एक प्रभावशाली प्रदर्शन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि वह पलक्कड़ से बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे।

विज्ञापन


वोट डालने के बाद ई. श्रीधरन ने कहा, ‘भाजपा का इस बार प्रभावशाली प्रदर्शन होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। मैं पलक्कड़ निर्वाचन क्षेत्र से बड़े अंतर से जीतूंगा। भाजपा में मेरे प्रवेश ने पार्टी को एक अलग छवि दी है।’

विज्ञापन
श्रीधरन कांग्रेस के मौजूदा विधायक शफी परंबिल और सीपीआई-एम के सीपी प्रमोद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें, देश में मेट्रो रेल प्रणाली के वास्तुकार श्रीधरन जब भाजपा में शामिल हुए थे तब कई भाजपा प्रेमियों ने इस पल को खुशी के साथ मनाया था। गौरतलब है कि केरल में भाजपा ने मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा नहीं उठाया है। पार्टी को श्रीधरन की उम्मीदवारी से लाभ मिलने की उम्मीद है।

पलक्कड़ विधानसभा सीट से भाजपा काफी उम्मीद लगाए बैठी है, यह जानते हुए भी कि साल 2016 के चुनावों में यहां से विधायक शफी परंबिल लगभग 17 हजार मतों के बहुमत से जीते थे। साल 2011 से इस सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का कब्जा है। 


भाजपा निर्वाचन क्षेत्र में अपनी बढ़ती वोट हिस्सेदारी पर उम्मीद जता रही है, जिसमें पलक्कड़ नगर पालिका शामिल है और यह उन दो नागरिक निकायों में से एक है, जहां राज्य में भाजपा सत्ता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed