फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala may ban RSS activities in temples

मंदिरों में संघ की शाखाओं पर बैन लगाने की तैयारी में केरल सरकार

Thu, 08 Sep 2016 03:01 PM IST
Updated Thu, 08 Sep 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
Kerala may ban RSS activities in temples
संघ - फोटो : Rashtriya Swayamsevak Sangh FB page
केरल सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने संघ की मंदिरों में लगने वाली शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। सरकार ने इस पर कानून मंत्रालय से राय मांगी थी।
विज्ञापन


कानून मंत्रालय ने सरकार को सलाह दी है कि वह मंदिरों में लगने वाली संघ की शाखाओं पर केरल पुलिस एक्ट की धारा -37 के तहत प्रतिबंध लगा सकती है। अब इस संबंध में मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के फैसले का इंतजार है। कानून मंत्रालय ने अपने सिफारिश मुख्य सचिव को सौंप दी हैं। कानून मंत्रालय के सचिव बीजी हरिंद्रनाथ का कहना है, 'केरल पुलिस एक्ट की धारा 73 के तहत मंदिर परिसर में शारीरिक गतिविधियां, प्रशिक्षण, एक्सरसाइज या आत्मरक्षा की ट्रेनिंग की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

पुराना है सीपीआई-एम और संघ का झगड़ा

Kerala may ban RSS activities in temples
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ - फोटो : अमर उजाला
केरल में पिछले कुछ दिनों में संघ कार्यकर्ताओं को सीपीआई-एम और बीजेपी या दक्षिणपंथी दलों के बीच राजनीतिक हिंसा का शिकार होना पड़ा है। जन्मष्टामी महोत्सव को लेकर भी संघ और सीपीआई-एम कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पे हुईं। दो दिन पहले राज्य के कन्नूर जिले के कूथुपरम्बा में संघ के दो स्थानीय पदाधिकारियों के आवास पर देसी बम से हमला भी किया गया, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

दक्षिण भारत के राज्य केरल में दक्षिणपंथियों और वाम विरोधियों के बीच राजनीतिक लड़ाई काफी लंबे समय से चली आ रही है। पिछले पांच दशकों में संघ और सीपीआई-एम कार्यकर्ताओं के बीच हुए हिंसक टकराव में 200 के अधिक सदस्य मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed