फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala man kills his family members and lover in Thiruvananthapuram

Kerala: केरल में खौफनाक वारदात, युवक ने प्रेमिका समेत अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की

Tue, 25 Feb 2025 12:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Feb 2025 12:30 PM IST
सार

 हत्याओं के बाद आरोपी ने खुद ही तिरुवनंतपुरम के वेंजारामोद्दु पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और हत्या करने की बात भी कबूल की है। 

विज्ञापन
kerala man kills his family members and lover in Thiruvananthapuram
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केरल में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल तिरुवनंतपुरम में एक युवक ने अपनी प्रेमिका समेत परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। हमले में युवक की मां गंभीर रूप से घायल हुई है। हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। आरोपी युवक ने भी जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय आरोपी युवक अफान ने अपनी दादी, पिता के भाई, पिता के भाई की पत्नी, 14 साल के भाई और अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी मां पर भी जानलेवा हमला किया। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आरोपी की मां की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हत्याओं के बाद आरोपी ने खुद ही तिरुवनंतपुरम के वेंजारामोद्दु पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और हत्या करने की बात भी कबूल की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने तीन अलग-अलग घरों में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने भी जहर पीकर जान देने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल जाने से उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन


हत्याओं की ये वजह आई सामने
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक भारी कर्ज में डूबा था और परिवार वालों ने उसका कर्ज चुकाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर युवक ने हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी अरब के देशों में व्यापार करता था, जिसके लिए उसने कर्ज लिया था। व्यापार में नुकसान के बाद आरोपी ने कर्ज लिया था। जब परिवार ने मदद करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने गुस्से में परिजनों की हत्या की साजिश रची। हालांकि पुलिस को आरोपी के इस दावे पर शक है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed