{"_id":"5a6194004f1c1b88268b545f","slug":"kerala-man-dies-fighting-for-islamic-state-in-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में IS के लिए भर्ती करने वाला अब्दुल सीरिया में मारा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल में IS के लिए भर्ती करने वाला अब्दुल सीरिया में मारा गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट के लिए केरल के कन्नूर जिले से एक शख्स जो आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए भर्ती करता था सीरिया में मार दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय अब्दुल मनफ जो कि वलपत्निनम का रहने वाला था, को 17 जनवरी को मर गया था। जिसकी जानकारी इस अब्दुल के परिवार को टेलीग्राम मेसेंजर एप के द्वारा मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक पीपी सदानंदन ने कहा, 'इस आईएस आतंकी के दोस्त कय्यूम जो खुद भी सीरिया में आईएस के लिए काम करता है, उसने अब्दुल के परिवार को जानकारी दी। उसकी मौत की खबर हमें नवंबर में ही पता चल गई थी लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है। '
विज्ञापन
पुलीस अधीक्षक ने बताया 'अब्दुल इससे पहले 2009 में CPI(M) कार्यकर्ता के हत्या करने का दोषी ठहराया जा चुका है। इसके अलावा अब्दुल केरल स्थित पीपल फ्रंट इंडिया का स्थानीय नेता भी रह चुका है। उसने आईएस में शामिल होने से कुछ समय तक दिल्ली में संगठन के कार्यालय सचिव के रूप में काम किया था।'
विज्ञापन
कन्नूर जिले से अब तक लगभग 15 लोग आईएस ज्वाइन कर चुके हैं। हालांकि, उनमें से छह की मृत्यु हो चुकी है और कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार कर एनआईए को सौंप दिया गया है। बाकि के चार अब भी आईएस के लिए लड़ रहे हैं।