फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Man dies after stabbed by wife live-in partner Two minor girls suffer burns in acid attack

Kerala: पत्नी के लिव इन पार्टनर ने की युवक की हत्या; पिता ने नाबालिग बेटी पर किया एसिड अटैक

Sat, 06 Sep 2025 01:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Sep 2025 01:20 PM IST
सार

मनोज और उसकी पत्नी का झगड़ा चल रहा है और फिलहाल मनोज की पत्नी उसका घर छोड़कर अपने भाई के घर रह रही थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मनोज की 17 वर्षीय बेटी और उसकी 10 वर्षीय चचेरी बहन घर के आंगन में खेल रही थीं, तभी मनोज ने कथित तौर पर रबर शीट बनाने में इस्तेमाल होने वाले तेजाब की एक बोतल दोनों पर उड़ेल दी।

विज्ञापन
Kerala Man dies after stabbed by wife live-in partner Two minor girls suffer burns in acid attack
केरल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण केरल के नादुवथूर जिले में एक 41 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी के लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नेदुवथूर के कुझिक्कट्टू जंक्शन निवासी श्यामसुंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित के घर के पास रहने वाले आरोपी धनेश (37) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, श्यामसुंदर की पत्नी और उसका बच्चा पिछले चार वर्षों से धनेश के साथ रह रहे थे। धनेश और श्यामसुंदर के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन


संपत्ति के झगड़े में किया हमला
श्यामसुंदर ने धनेश पर उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात को इस मुद्दे पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिस पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और धनेश को वापस भेज दिया। एफआईआर के अनुसार, रात करीब 11.50 बजे धनेश वापस लौटा और विवाद के दौरान श्यामसुंदर पर नुकीले हथियार से वार कर दिया। हमले में घायल श्यामसुंदर को पड़ोसी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 332ए और 103(1) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पिता ने नाबालिग बेटी पर एसिड डाला
उत्तरी केरल के कासरगोड जिले के पनाथाडी गांव में एक व्यक्ति ने दो नाबालिग लड़कियों पर कथित तौर पर तेजाब डाल दिया, जिससे दोनों लड़कियां झुलस गईं। पुलिस ने बताया कि तेजाब डालने वाला एक नाबालिग लड़की का पिता है। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के करिके निवासी मनोज के.सी. (48) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मनोज अपनी बेटी समेत दो नाबालिग लड़कियों पर तेजाब डालकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई जब मनोज पनाथाडी गांव में अपनी पत्नी के भाई के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: निष्कासित नेताओं को वापस लेने की अपील MLA सेंगोट्टइयान पर पड़ी भारी, AIADMK ने सभी पदों से हटाया

कथित तौर पर मनोज और उसकी पत्नी का झगड़ा चल रहा है और फिलहाल मनोज की पत्नी उसका घर छोड़कर अपने भाई के घर रह रही थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मनोज की 17 वर्षीय बेटी और उसकी 10 वर्षीय चचेरी बहन घर के आंगन में खेल रही थीं, तभी मनोज ने कथित तौर पर रबर शीट बनाने में इस्तेमाल होने वाले तेजाब की एक बोतल दोनों पर उड़ेल दी और वहां से फरार हो गया। एफआईआर के अनुसार, तेजाब से मनोज की बेटी के हाथ और पैर जल गए, जबकि उसकी चचेरी बहन का चेहरा और हाथ मामूली रूप से जल गए। दोनों लड़कियों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3) (आपराधिक अतिक्रमण), 124(1) (तेज़ाब के इस्तेमाल से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 109(1) (हत्या का प्रयास) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed