फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu MLA Sengottaiyan appeal to take back expelled leaders backfired party removed him from all posts

Tamil Nadu: निष्कासित नेताओं को वापस लेने की अपील MLA सेंगोट्टइयान पर पड़ी भारी, AIADMK ने सभी पदों से हटाया

Sat, 06 Sep 2025 01:09 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 01:09 PM IST
सार

AIADMK में अंदरूनी कलह तेज हो गई है। वरिष्ठ नेता और विधायक केए सेंगोट्टइयान को पार्टी ने सभी पदों से हटा दिया है। यह कार्रवाई उनके उस बयान के बाद हुई, जिसमें उन्होंने निष्कासित नेताओं को वापस लाने की मांग की थी। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और तुरंत प्रभाव से उन्हें संगठन सचिव और जिला सचिव पद से हटा दिया।

विज्ञापन
Tamil Nadu MLA Sengottaiyan appeal to take back expelled leaders backfired party removed him from all posts
 एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों एआईएडीएमके को लेकर गर्माटह तेज हो गई। कारण है कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता और विधायक केए सेंगोट्टइयान को सभी पदों से हटा दिया है। यह फैसला सेंगोट्टइयान के उस बयान के ठीक एक दिन बाद लिया गया, जिसमें उन्होंने पार्टी से निष्कासित नेताओं को दोबारा साथ लाने की बात कही थी। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि केए सेंगोट्टइयान, एमएलए जो पार्टी संगठन सचिव और इरोड सब-अर्बन वेस्ट जिला सचिव के पदों पर कार्यरत थे, उन्हें इन जिम्मेदारियों से आज से प्रभावी रूप से मुक्त किया जाता है।

विज्ञापन


ये पूरा मामला तब सामने आया जब हाल ही में सेंगोट्टइयान ने पार्टी नेतृत्व को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि जो नेता पहले पार्टी से निकाले गए थे उन्हें फिर से शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर पार्टी ऐसा नहीं करती है, तो वह खुद कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। उनकी इस खुली बयानबाजी को पार्टी के अनुशासन के खिलाफ माना गया और नतीजतन एआईएडीएमके नेतृत्व ने उन्हें उनके सभी पदों से हटा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बीआरएस में पारिवारिक तकरार: हरीश राव बोले- कविता के आरोपों पर नहीं देना चाहता जवाब, फैसला उन्हीं पर छोड़ता हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में अंदरूनी हलचल की अचकलें
बता दे कि एआईएडीएमके में पिछले कुछ समय से आंतरिक खींचतान देखने को मिल रही है। कुछ पुराने नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी एक बार फिर से एकजुट हो, खासकर 2026 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए। वहीं, मौजूदा नेतृत्व इस तरह की मांगों को चुनौती के रूप में देख रहा है।

अब जानिए कौन है सेंगोट्टइयान हैं?
केए सेंगोट्टइयान एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और उन्होंने पार्टी में कई अहम पदों पर काम किया है। वे राज्य में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं और पार्टी के मजबूत स्तंभ माने जाते हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि इस कार्रवाई के बाद वे पार्टी में बने रहते हैं या कोई नया राजनीतिक कदम उठाते हैं।

ये भी पढ़ें:- India US Ties: 'अमेरिका के साथ बातचीत चल रही', भारत से रिश्तों पर ट्रंप के बदले सुर के बीच जयशंकर का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed