{"_id":"62f293430fbdf3704e10e087","slug":"kerala-malappuram-man-protested-against-potholes-on-roads-unique-way-by-bathing-performing-yoga-in-front-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: सड़क पर अनोखा प्रदर्शन, केरल में विधायक के सामने पानी से भरे गड्ढे में नहाकर और योग करके जताया विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Video: सड़क पर अनोखा प्रदर्शन, केरल में विधायक के सामने पानी से भरे गड्ढे में नहाकर और योग करके जताया विरोध
Tue, 09 Aug 2022 10:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काच्चि
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:32 PM IST
सार
युवक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हाईवे पर गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएं हुई हैं। इसलिए मैंने इस मुद्दे को अधिकारियों के संज्ञान में लाने के लिए अलग तरीके से विरोध करने की सोची। जब हम विरोध कर रहे थे, विधायक वहां से गुजर रहे थे और हमने उनसे बात की।
विज्ञापन
Kerala Viral
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में सड़कों पर हुए गड्ढों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया है। बताया जा रहा है कि राज्य के मलप्पुरम में एक शख्स ने रास्ते में विधायक के सामने पानी से भरे गड्ढे में नहाकर विरोध जताया। इतना ही नहीं उसने सड़क पर ही योग किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
#WATCH | Kerala: A man in Malappuram protested against potholes on roads in a unique way by bathing & performing yoga in a water-logged pothole in front of MLA on the way pic.twitter.com/XSOCPrwD5f
— ANI (@ANI) August 9, 2022
विज्ञापन
वीडियो में युवक को विधायक के सामने पानी से भरे गड्ढे में नहाते और योग करते देखा जा सकता है। वीडियो में विधायक अपनी कार से उसी सड़क से गुजरत रहे हैं। तभी उनके सामने युवक आ जाता है। वीडियो में विधायक को अपनी कार से उतरकर युवक से बात करते भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
युवक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हाईवे पर गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएं हुई हैं। इसलिए मैंने इस मुद्दे को अधिकारियों के संज्ञान में लाने के लिए अलग तरीके से विरोध करने की सोची। जब हम विरोध कर रहे थे, विधायक वहां से गुजर रहे थे और हमने उनसे बात की।