फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala love jihad case NIA says Hadiya husband was in touch with IS men before their marriage

केरल 'लव जिहाद': NIA का दावा- शादी से पहले ISIS के संपर्क में था हादिया का पति

Mon, 04 Dec 2017 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
kerala love jihad case NIA says Hadiya husband was in touch with IS men before their marriage
Hadiya

केरल के कथित लव जिहाद केस में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की जांच ने नया मोड़ ला दिया है, एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में हादिया के पति शफीन पर आरोप लगाया है कि वह शादी से पहले से ही आतंकी संगठन आईएसआईएस के दो संदिग्धों के संपर्क में था। मनसीद और शफान नाम के वे लड़के उमर अल हिंदी केस में आरोपी बनाए गए हैं। उन दोनों के खिलाफ दायर चार्जशीट के मुताबिक, हाईकोर्ट के जज, पुलिस अफसर और कई राजनेता उनके निशाने पर थे।

विज्ञापन


केरल लव जिहादः पिता का बड़ा खुलासा, इस्लाम कबूल करने के बाद सीरिया जाना चाहती है हादिया
विज्ञापन


जांच के मुताबिक, शफीन एक फेसबुक ग्रुप के जरिए दोनों से बात करता था, उस ग्रुप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से संबंधित बातें हुआ करती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए का मानना है कि हादिया और शफीन को मिलवाने का काम 'waytonikah.com' नाम की वैवाहिक वेबसाइट ने ही बल्कि मनसीद ने ही किया था। वहीं अबतक हादिया और शफीन दावा करते रहे हैं कि उनकी मुलाकात वेबसाइट के ही जरिए हुई थी।

शादी के बाद भी नहीं देखी थी प्रोफाइल

kerala love jihad case NIA says Hadiya husband was in touch with IS men before their marriage
hadiya - फोटो : ANI
शफीन ने 19 सितंबर 2015 को अपनी आईडी बनाई थी, वहीं हादिया की आईडी 17 अप्रैल 2016 को बनी थी। खबर के मुताबिक, हादिया ने 17 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच 49 लोगों की प्रोफाइल्स को देखा था जिसमें शफीन शामिल नहीं था। वहीं शफीन ने 67 लोगों की प्रोफाइल देखी थी जिसमें हादिया की प्रोफाइल शामिल नहीं थी। दोनों ने 31 दिसंबर 2016 तक दोनों में से किसी की भी प्रोफाइल नहीं देखी थी, जबकि उस वक्त तक दोनों शादी कर चुके थे।

बता दें कि हादिया और शफीन ने दिसंबर 2016 में शादी की थी जिसके बाद हादिया के पिता केरल हाई कोर्ट पहुंचा जिसके बाद दोनों की शादी को रद्द कर दिया गया था। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed