{"_id":"5a25a0994f1c1b72548c13cf","slug":"kerala-love-jihad-case-nia-again-questioned-to-hadia-husband-sheffin-jahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल लव जिहाद मामला: हादिया के पति शफीन जहां से NIA ने फिर की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल लव जिहाद मामला: हादिया के पति शफीन जहां से NIA ने फिर की पूछताछ
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Dec 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
केरल के कथित लव जिहाद मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अखिला उर्फ हादिया के पति शफीन जहां से एक बार फिर पूछताछ की है। सुप्रीम कोर्ट से एक सप्ताह पहले एजेंसी को इसकी इजाजत दे दी थी। शफीन से हादिया से शादी करने और उसका धर्म बदलवाने को लेकर सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
एनआईए के सूत्रों के मुताबिक, जांच दल ने पूर्व के बयान से जुड़े कुछ तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए शफीन से फिर पूछताछ की है। हालांकि मामला अदालत के विचाराधीन होने के चलते एजेंसी ने इसके बारे में और कुछ बताने से इनकार कर दिया। एनआईए ने इससे पहले भी शफीन जहां की जांच की थी और अपना बयान सुप्रीम कोर्ट में जमा कराया था। ग
विज्ञापन
त दिसंबर को इस जोड़े की शादी को केरल हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। तब हादिया के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को बहलाया गया और उसे इस्लामिक उग्रवादी संगठन इराक और सीरिया में आईएसआईएस के गढ़ में ले जा सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें: केरल लव जिहाद मामला: पति के साथ रहना चाहती है हादिया, बोली- मैं मुसलमान हूं
गत सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कानून के तहत एनआईए की जांच जारी रहनी चाहिए। हालांकि शीर्ष अदालत ने हादिया को अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए तमिलनाडु के सेलम स्थित होम्योपैथिक कालेज भेज दिया था।