{"_id":"658fd0a50305e9bba40a4ef9","slug":"kerala-leader-of-the-opposition-levels-allegations-of-mismanagement-during-sabarimala-pilgrimage-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला में भीड़ से अव्यवस्था!: कांग्रेस ने सरकार पर लगाया ढिलाई का आरोप, कहा- 15-20 घंटे लोगों को कतार...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला में भीड़ से अव्यवस्था!: कांग्रेस ने सरकार पर लगाया ढिलाई का आरोप, कहा- 15-20 घंटे लोगों को कतार...
Sat, 30 Dec 2023 01:46 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:46 PM IST
सार
विपक्ष के नेता सतीशन ने पुलिस और देवस्वओम बोर्ड सहित राज्य सरकार पर सबरीमाला तीर्थयात्रा के पहले चरण का प्रभावी ढंग से आयोजन करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर में उमड़ी भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भगवान अयप्पा को समर्पित प्रसिद्ध हिंदू मंदिर सबरीमाला में इस साल भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। इस बीच, विपक्षी कांग्रेस ने सबरीमाला मुद्दे पर सरकार की आलोचना की और उसपर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि सबरीमाला तीर्थयात्रा में अभूतपूर्व घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के दौरान भक्तों के लिए अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
भक्तों की परेशानी को दूर करने को कहा
विपक्ष के नेता सतीशन ने पुलिस और देवस्वओम बोर्ड सहित राज्य सरकार पर सबरीमाला तीर्थयात्रा के पहले चरण का प्रभावी ढंग से आयोजन करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को एक पत्र लिखकर भक्तों की परेशानी को दूर करने को कहा है। मंडला पूजा के दौरान हुई असुविधाओं को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और देवस्वओम बोर्ड श्रद्धालुओं को सुुविधाएं देने में बुरी तरह असफल रहा।
विज्ञापन
भीड़ से निपटने के तरीके पर चिंता जताई
उन्होंने भीड़ से निपटने के तरीके पर चिंता जताई। कहा कि मंदिर के इतिहास में पहली बार श्रद्धालुओं को अपनी तीर्थयात्रा बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। यह बहुत दुखद है। सतीशन ने सरकार और मंदिर प्रशासन की ढिलाई पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोगों को पंपा से सन्निधानम तक 15 से 20 घंटे तक कतारों में लगना पड़ा। सबसे ज्यादा दिल तोड़ने वाला दृश्य बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बिना पानी या भोजन के घंटों कतार में खड़े देखना था।
विज्ञापन
पर्याप्त पुलिसकर्मियों की नियुक्ति नहीं करने का आरोप
उन्होंने पुलिस राज को तत्काल खत्म करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सबरीमाला में पुलिस का रवैया खराब था। सरकार ने पर्याप्त पुलिसकर्मियों की नियुक्ति नहीं की। वे सबरीमाला में अनुभवी अधिकारियों को तैनात करने के लिए तैयार नहीं थे, जिससे चीजें बदतर हो गईं। ऐसी शिकायत सामने आई हैं कि पुलिस ने श्रद्धालुओं के साथ बुरा और क्रूर व्यवहार किया है।
सतीशन ने सरकार से आने वाले समय में सुधार करने की मांग की।
यह है कार्यक्रम
बता दें, सबरीमाला मंदिर आज शाम मकरविलक्कू उत्सव के लिए फिर से खुलने वाला है। मंदिर का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने कहा है कि 15 जनवरी को मकरविलक्कू उत्सव से पहले 13 और 14 जनवरी को 'प्रसाद शुध क्रिया' और 'बिम्बा शुध क्रिया' सहित विभिन्न अनुष्ठान आयोजित करने की योजना है।