{"_id":"67cac540addab90fbb02e7d8","slug":"kerala-lawyers-protest-in-high-court-demand-apology-from-judge-over-remarks-to-woman-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल उच्च न्यायालय के वकीलों का जज के खिलाफ प्रदर्शन, महिला पर टिप्पणी को लेकर माफी की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल उच्च न्यायालय के वकीलों का जज के खिलाफ प्रदर्शन, महिला पर टिप्पणी को लेकर माफी की मांग
Fri, 07 Mar 2025 03:36 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 07 Mar 2025 03:36 PM IST
सार
प्रदर्शनकारी वकीलों ने चेतावनी दी है कि अगर जज ने माफी नहीं मांगी तो वे जनरल बॉडी की बैठक बुलाएंगे और अदालती कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
केरल हाईकोर्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल उच्च न्यायालय में एक दुर्लभ विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां वकीलों के एक वर्ग ने कोर्टरूम के बाहर जज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों की मांग है कि जज ने एक वकील की विधवा के खिलाफ जो सख्त टिप्पणी की, उसे लेकर जज माफी मांगें। यह विरोध प्रदर्शन केरल हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के बैनर तले हुआ।
क्या है मामला
दरअसल केरल हाईकोर्ट के एक जज और दिवंगत वकील एलेक्स एम स्केरिया की विधवा पत्नी के बीच एक मामले की सुनवाई के दौरान बहस हुई थी। वकील एसोसिएशन का आरोप है कि महिला वकील ने अपने पति की मृत्यु होने के चलते सुनवाई कुछ दिन टालने की मांग की थी। इस पर जज ने महिला को अपमानित करने वाली टिप्पणी की, जिसे सुनकर महिला रोने लगीं। प्रदर्शनकारी वकीलों ने चेतावनी दी है कि अगर जज ने माफी नहीं मांगी तो वे जनरल बॉडी की बैठक बुलाएंगे और अदालती कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे।
वहीं हंगामा बढ़ने पर जज ने अपने चैंबर में महिला वकील से माफी मांगने की पेशकश की, लेकिन वकीलों की मांग है कि जज अदालत में सभी के सामने माफी मांगें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला बढ़ने पर अब केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने एसोसिएशन के नेताओं के साथ बैठक बुलाई है।