{"_id":"63cdedd45e1b3865fb4674c9","slug":"kerala-kochi-airport-custom-department-seized-two-kilogram-gold-smuggle-in-compound-form-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Smuggling: कोच्चि एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त किया 2 किलो सोना, पैरों में बांधकर ले जा रहा था यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gold Smuggling: कोच्चि एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त किया 2 किलो सोना, पैरों में बांधकर ले जा रहा था यात्री
Mon, 23 Jan 2023 07:48 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:48 AM IST
सार
Gold Smuggling: जब्त किया गया सोना 1978.89 ग्राम पाया गया है, जिसकी कीमत करीब 85 लाख रुपए है। गौरतलब है कि आरोपी यात्री अपने पैरों में इन पैकेटों को टेप से बांधकर ले जा रहा था।
विज्ञापन
बरामद किया गया सोना
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एअर इंटेलिजेंस यूनिट ने करीब 2 किलो सोना जब्त किया है। यह सोना एक यात्री से जब्त किया गया है, जो अपने पैरों में बांधकर इस सोने की तस्करी कर रहा था। आरोपी की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है, जो कि केरल के मालाप्पुरम का रहने वाला है। जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 85 लाख रुपए है।
विज्ञापन
कस्टम विभाग का कहना है कि जांच के दौरान एक यात्री के पास दो आयताकार पैकेटों में कंपाउंड फॉर्म में ले जा रहा था, जिसे जब्त किया गया है। जब्त किया गया सोना 1978.89 ग्राम पाया गया है, जिसकी कीमत करीब 85 लाख रुपए है। गौरतलब है कि आरोपी यात्री अपने पैरों में इन पैकेटों को टेप से बांधकर ले जा रहा था। हालांकि जांच में वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
#WATCH | Kerala: Air Intelligence Unit (AIU) of the Customs department seized 1978.89 grams of gold worth Rs 85 lakhs from a passenger at Kochi airport yesterday. The passenger has been identified as Abdul, a native of Malappuram: Customs pic.twitter.com/xxeM0QZvTJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 23, 2023
बता दें कि कस्टम विभाग द्वारा सोने की तस्करी पकड़ने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2020 में भी केरल के कालीकट एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने करीब 6 किलो सोना जब्त किया था। वह सोना भी कंपाउंड फॉर्म में ले जाया जा रहा था और इस सोने की अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए आंकी गई थी।