फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Kannur labourer Porunnan Rajan wins Rs 12 crorelottery

केरल: दिहाड़ी मजदूर को लगी 12 करोड़ की लॉटरी, रातोंरात बना करोड़पति

Wed, 12 Feb 2020 01:10 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Kerala Kannur labourer Porunnan Rajan wins Rs 12 crorelottery
लॉटरी टिकट लिए राजन - फोटो : keralakaumudi.com

केरल के कन्नूर जिले का निवासी एक दिहाड़ी मजदूर 12 करोड़ की लॉटरी लगने से रातोंरात करोड़पति बन गया। गरीबी के बावजूद लॉटरी का टिकट खरीदने के शौकीन मजदूर ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इसके जरिए वह करोड़पति बन जाएगा। हालांकि, इस राशि का बड़ा हिस्सा टैक्स में चला जाएगा। 

विज्ञापन


केरल के कन्नूर जिले में स्थित मलूर के थोलांबरा इलाके में रहने वाले 58 साल के राजन मजदूरी करके जीवन का निर्वहन करते हैं। हालांकि राजन ने कभी भी यह नहीं सोचा था कि लॉटरी का टिकट उन्हें रातोंरात करोड़पति बना देगा।
विज्ञापन


लॉटरी का नतीजा आने के बाद राजन को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने कई बार नतीजों की जांच कर खुद को आश्वस्त किया कि उनके टिकट का नंबर सही है। राजन ने कहा कि लॉटरी टिकट बैंक में जमा करने से पहले उन्होंने परिणाम की कई बार जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरतमंदो के लिए कुछ करना चाहते हैं राजन
राजन ने कहा कि वह लॉटरी से मिलने वाले पैसों से गरीब और जरूरतमंद लोगों का भला करना चाहते हैं। उनके ऊपर कुछ देनदारियां भी हैं जिन्हें वे उतारना चाहते हैं। राजन ने कहा कि वह इस राशि को जरूरी काम में लगाएंगे क्योंकि वह जानते हैं कि पैसा कमाना आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed