फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Iconic 200-year-old annual Thrissur pooram held in full grandeur

Kerala: पूरी भव्यता के साथ आयोजित हुआ त्रिशूर पूरम, 200 साल पुराने वार्षिक त्योहार में शामिल हुए हजारों लोग

Sat, 20 Apr 2024 03:44 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Apr 2024 03:44 AM IST
सार

Kerala: मध्य केरल के त्रिशूर शहर में हजारों लोगों ने प्रतिष्ठित त्योहार 'त्रिशूर पूरम' में हिस्सा लिया। इसे प्रसिद्ध वडक्कुनाथन मंदिर के विशाल मैदान में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Kerala: Iconic 200-year-old annual Thrissur pooram held in full grandeur
Thrissur pooram - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य केरल के त्रिशूर शहर में हजारों लोग प्रतिष्ठित त्योहार 'त्रिशूर पूरम' में शामिल हुए। इसे प्रसिद्ध वडक्कुनाथन मंदिर के विशाल मैदान में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस वार्षिक उत्सव को आम तौर पर राज्य सभी मंदिर त्योहारों की जननी के रूप में जाना जाता है। इसमें 30 सजे-धजे हाथियों को परामेक्कावु और तिरुवम्बडी मंदिर में सदियों पुराने रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार परेड के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े किया गया। परेड करने वाले हाथियों को अधिकारियों की ओर से फिटनेस प्रमाणपत्र दिया गया था। 

विज्ञापन

थेक्किंकाडु मैदान में आयोजित पूरम को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे। सजे-धजे हाथियों की परेड और पारंपरिक ताल प्रदर्शन ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। हाथियों के ऊपर सजी हुई रेशम की छतरियों के साथ लोग बैठे हुए थे। हमेशा की तरह नेट्टीपट्टम (आकर्षक टोपी), वेंचमारम (मोरपंखों से बना सजावटी पंखा) और मुथुक्कुडा (सजी हुई छतरियां) के प्रदर्शन ने उत्सव में रंग भर दिया।  शाम छह बजे के बाद परमेक्कावु और तिरुवम्बडी देवस्वोम दोनों में भगवान राम, शिव और हनुमान सहित विभिन्न देवताओं के कई रोशनी वाले कटआउट प्रदर्शित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed