फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Human Sacrifice Case: Accused Mohammed Shafi's House Land will be Excavated News in Hindi

Kerala Human Sacrifice: आरोपी ने दो नहीं, कई की दी बलि? 26 महिलाएं लापता, केरल पुलिस जमीन खोदकर ढूंढ़ेगी शव

Sat, 15 Oct 2022 09:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 15 Oct 2022 09:00 AM IST
सार

केरल पुलिस ने सितंबर में लापता हुईं दो महिलाओं की बलि देने के मामले में इसी सप्ताह आरोपी मोहम्मद शफी, भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला को गिरफ्तार किया था। ये अभी पुलिस रिमांड पर हैं। इनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Kerala Human Sacrifice Case: Accused Mohammed Shafi's House Land will be Excavated News in Hindi
केरल में महिलाओं की बलि का आरोपी शफी, भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला - फोटो : social media

विस्तार

केरल के पथनमथिट्टा जिले में हाल ही में उजागर हुए दो महिलाओं की बलि के मामले को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने अब आरोपी की जमीन की खुदाई कराने का फैसला किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अन्य महिलाओं को तो इसी तरह निशान नहीं बनाया? एसआईटी को शक है कि आरोपियों ने इसी तरह कई लोगों की हत्याएं की हैं। 

विज्ञापन


केरल पुलिस ने सितंबर में लापता हुईं दो महिलाओं की बलि देने के मामले में इसी सप्ताह आरोपी मोहम्मद शफी, भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला को गिरफ्तार किया था। ये अभी पुलिस रिमांड पर हैं। इनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने पथनमथिट्टा में लापता महिलाओं पद्मा व रोसलीन की बलि देकर उनके साथ वीभत्स कृत्य को अंजाम दिया था। मामले की जांच एसआईटी को सौंपी जा चुकी है। 
विज्ञापन


पूरे केरल में घूमकर चुने शिकार
जांच अधिकारियों ने बताया कि सतत पूछताछ से आशंका हुई कि आरोपियों ने कुछ और लोगों को अपना शिकार बनाया है। हालांकि, तीनों आरोपी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रहे हैं। आशंका है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी उर्फ राशिद ने पूरे केरल में घूमकर अपने शिकार चुने थे। इसलिए आरोपी की जमीन की खुदाई कराई जाएगी, ताकि वहां यदि और शव दफनाए गए हों तो उन्हें निकाला जा सके। इस काम में प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की भी मदद ली जाएगी। पुलिस ने शुक्रवार को शफी के घर व होटल पर भी छापा मारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत पद्मा के गहने गिरवी रखकर पत्नी को दिए 40 हजार
मुख्य आरोपी शफी कितना शातिर है, इसका अंदाजा उसके कृत्यों से लगाया जा सकता है। पूछताछ में शफी की पत्नी नबीसा ने बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में उसे उसने 40 हजार रुपये लाकर दिए थे। पत्नी ने पूछा कि कहां से लाए तो उसने कहा था कि एक पुराना वाहन बेचकर पैसा लाया। पूछताछ में अब शफी ने पुलिस को बताया कि ये पैसा वह पद्मा नामक महिला की हत्या के बाद उसके  गहने गिरवी रखकर लाया था। पुलिस ने गहने गिरवी रखवाने वाले दलाल को एर्नाकुलम से गिरफ्तार कर सोना बरामद कर लिया है। 

एर्नाकुलम व पथनमथिट्टा में लापता महिलाओं के सारे केस फिर खोले जाएंगे
इस बीच, केरल पुलिस ने फैसला किया है कि वह एर्नाकुलम व पथनमथिट्टा जिलों में लापता हुईं महिलाओं के सारे केस फिर से खोलकर उनकी जांच करेगी। बीते पांच सालों में पथनमथिट्टा में 12 महिलाएं और एर्नाकुलम में 14 महिलाएं लापता हुई हैं। नरबलि मामला सामने आने के बाद इन सभी की इस एंगल से जांच की जाएगी। इनकी जांच के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी।

मानवाधिकार आयोग का केरल सरकार को नोटिस
उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग NHRC ने केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने उनसे चार सप्ताह में मामले की रिपोर्ट भेजने को कहा है। इसमें जांच की प्रगति और पीड़ितों के परिवार को कोई मुआवजा दिया गया है या नहीं, यह भी बताने को कहा है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed